{"_id":"61ff5264baf8a11a2535981d","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-on-uttarakhand-three-day-visit-reched-today-at-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal: उत्तराखंड के सातवें दौरे पर आज हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल, तीन दिन तक करेंगे वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal: उत्तराखंड के सातवें दौरे पर आज हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल, तीन दिन तक करेंगे वास
Sun, 06 Feb 2022 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:16 AM IST
सार
अरविंद केजरीवाल तीन दिन तक तीर्थ नगरी हरिद्वार से पार्टी के चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। माना जा रहा है कि केजरीवाल हरिद्वार से पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के सातवें दौरे पर रविवार को हरिद्वार आएंगे। वे तीन दिन तक तीर्थ नगरी हरिद्वार से पार्टी के चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। माना जा रहा है कि केजरीवाल हरिद्वार से पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
अंतिम समय में चुनाव रणनीति को देंगे धार
केजरीवाल के दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। उनके दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वे हरिद्वार के एक होटल में मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। केजरीवाल हरिद्वार से ही प्रदेश की 70 सीटों पर पार्टी के चुनाव प्रचार का फीडबैक भी लेंगे। साथ ही अंतिम समय में चुनाव रणनीति को धार देंगे।
विज्ञापन
Uttarakhand election 2022: मतदाताओं की खामोशी की हो रही जासूसी, रात में बिछ रही सियासी शतरंज की बिसात
विज्ञापन
केजरीवाल इससे पहले उत्तराखंड के दौरे पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी, महिलाओं को एक हजार रुपए सम्मान राशि, मुफ्त तीर्थ यात्रा, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता की गारंटी दे चुके है। इन गारंटियों को पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करने के साथ अन्य वादों की गारंटी दे सकती है। माना जा रहा है। हरिद्वार के तीन दिवसीय दौरे पर केजरीवाल पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी कर सकते हैं।