दिल्ली के अफसर की पत्नी लापता, सुसाइड नोट में में सनसनीखेज बातें लिखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बिजली विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पंकज गुप्ता की पत्नी निष्ठा के हरिद्वार में गंगा में कूदकर खुदकुशी करने की बात सामने आई। निष्ठा ने खुद व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी एक दोस्त को भेजे सुसाइड नोट में ये बात लिखी है। हकीकत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
सुसाइड नोट में निष्ठा ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस से जानकारी मिलने पर सीआईयू भी निष्ठा के मोबाइल फोन नंबर की डिटेल खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हटकू पैलेस एक्सटेंशन एंड्रूज साउथ की रहने वाली 29 साल की निष्ठा सिंह पत्नी पंकज गुप्ता रविवार को अपने घर से लापता हो गई थी। नवंबर 2016 में उसका प्रेम विवाह दिल्ली के बिजली विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पंकज गुप्ता से हुआ था।
दोस्त की सूचना पर पता लगी सच्चाई
परिजनों ने ही इंद्रापुरम थाने में पुलिस को सूचना दे दी थी। इसी दौरान निष्ठा ने व्हाट्सएप पर बने ग्रुप में एक मैसेज भेजकर हरिद्वार में गंगा में कूदकर खुदकुशी करने की बात कही। एक दोस्त की सूचना पर परिजन हरकत में आए। यह जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीआईयू ने जब निष्ठा के मोबाइल फोन को खंगाला तो एक नंबर 15 जून से ही स्विच ऑफ मिला। दूसरे मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
एसएसआई चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि निष्ठा ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद न्याय दिलाया जाए। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महिला की तलाश कर रहे थे, इस बीच घरवालों का पुलिस का फोन आया कि वह सुरक्षित है।