{"_id":"60917b148ebc3e8dae158003","slug":"delegation-met-ceo-for-water-problem-vikas-nagar-news-drn3780156140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या को लेकर सीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या को लेकर सीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी क्षेत्र में लगातार चल रही पेयजल समस्या को लेकर व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की है। छावनी कार्यालय में व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अधिशासी अधिकारी को चकराता में हो रही पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। लोगो ने कहा कि छावनी बाजार में पूरे दिन में मात्र 20 मिनट ही पानी आता है। जिससे लोगों को पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नही हो पा रही है। उन्होंने कहा कई लोग अपने खर्चे से पानी के टेंकर मंगा कर काम चला रहे हैं। साथ ही अपने निजी वाहनों में 5 से 10 किलोमीटर दूर से डब्बों में भरकर पानी ला रहे हैं। जिससे उनका समय व धन दोनों की बर्बादी हो रही है। लोगो ने मुख्य अधिशासी अधिकारी से सीपीडब्लूडी द्वारा भी कैंट क्षेत्र को पर्याप्त पेयजल न उपलब्ध कराए जाने की शिकायत भी की। मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में गम्भीरता से विचार कर उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, आर्य समाज के अध्यक्ष तीर्थ कुकरेजा, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष दीपक मोहल, गोपाल सिह तोमर प्रभजोत सिंह उपस्थित रहे।
------------
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, आर्य समाज के अध्यक्ष तीर्थ कुकरेजा, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष दीपक मोहल, गोपाल सिह तोमर प्रभजोत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
------------