{"_id":"61090c338ebc3e846a55d2fc","slug":"dehradun1627982899","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी महीने आएंगे देहरादून, आठ को आ सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उत्तराखंड: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी महीने आएंगे देहरादून, आठ को आ सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह
Tue, 03 Aug 2021 09:31 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:31 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिली तो राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 व 21 अगस्त को दून में प्रवास कर सकते हैं।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : Twitter @bjp4 india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा इसी महीने देहरादून दौरे पर आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की दो तिथियां भेजी गई हैं। वे इनमें से किसी एक तिथि पर उत्तराखंड आएंगे। दो दिन के प्रवास में वह 10 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के 70 पूर्णकालिकों की कार्यशाला दूसरे हफ्ते में हल्द्वानी में होगी। इसमें राष्ट्रीय नेता भी भाग लेंगे। इससे पहले वे 10 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर आ रहे थे। लेकिन उनका दौरा टल गया था।
विज्ञापन
बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डॉ. जेपी नड्डा देहरादून आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिली तो राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 व 21 अगस्त को दून में प्रवास कर सकते हैं। वरना वे 23 से 27 अगस्त तक होने वाले विधानसभा सत्र के बाद उत्तराखंड आएंगे।
विज्ञापन
पूर्णकालिकों की कार्यशाला हल्द्वानी में
भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 70 विधानसभाओं में पूर्णकालिकों को तैनात करेगी। तैनाती से पहले पूर्णकालिकों की एक कार्यशाला हल्द्वानी में होगी। कौशिक के मुताबिक,यह कार्यशाला 10,11 या 12 अगस्त में से किसी एक तिथि पर हो सकती है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व अन्य केंद्रीय नेता भी आएंगे। प्रदेश के सभी प्रमुख नेता व पदाधिकारी भी कार्यशाला में भाग लेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को होगी पीआरओ व ओएसडी की कार्यशाला
प्रदेश सरकार में मंत्रियों, पार्टी विधायकों के पीआरओ व सरकार में विशेष कार्याधिकारियों(ओएसडी) की एक कार्यशाला बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी।
स्वास्थ्य स्वयंसेवक की कार्यशाला 6 को
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर भाजपा बूथ स्तर तक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की तैनाती करेगी। इन स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला छह अगस्त को होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
कौशिक रहेंगे दौरे पर, बूथ सत्यापन का चलेगा अभियान
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सात व आठ अगस्त को टिहरी में रहेंगे। चार अगस्त को वह देहरादून में स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे इसके बाद उनका मंडलों पर दौरा होगा। बकौल कौशिक, पार्टी के 11235 बूथ हैं। 15 दिन तक इन बूथों पर सत्यापन अभियान चलेगा। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी बूथों पर एक दिन का प्रवास करेंगे और सत्यापन का कार्य करेंगे।
आठ अगस्त को आ सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आठ अगस्त को उत्तराखंड आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह आईटीबीपी के कार्यक्रम के लिए पहले देहरादून आएंगे और बाद में उत्तरकाशी नेलांग घाटी जाएंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री आठ अगस्त को मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में आ सकते हैं। वहां उन्हें एक कार्यक्रम में शिरकत करनी है। यहां से उनका सीमांत जिले उत्तरकाशी की नेलांग घाटी स्थित सैन्य चौकी में तैनात जवानों से मिलने का कार्यक्रम है।