{"_id":"60fe830c8ebc3e58510f1a5f","slug":"dehradun1627292428","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः आज शाम कोरोना योद्धाओं के लिए मुख्यमंत्री कर सकते बड़ी घोषणा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उत्तराखंडः आज शाम कोरोना योद्धाओं के लिए मुख्यमंत्री कर सकते बड़ी घोषणा
Mon, 26 Jul 2021 03:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार की शाम स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनता दर्शन हाल में होने वाले स्वास्थ्य विभाग के इस कार्यक्रम में सीएम डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए बड़े पैकेज की घोषणा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर अपने संदेश में कहा कि उत्तराखंड में भी देश के लिए बलिदान की परंपरा रही है। यहां के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूतियां दी हैं। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।