फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Youth Murder solved wife conspired with lover to kill her husband both arrested

देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 01:51 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 04 Oct 2026 01:51 PM IST
सार

मांडूवाला में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया था। आज पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Dehradun Youth Murder solved wife conspired with lover to kill her husband both arrested
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर के मांडूवाला में डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक को पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी और उसने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन


तीन अक्टूबर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल की खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मदन मुखिया (38) निवासी बोनगांव, सहरसा, बिहार के रूप में हुई। वह मांडूवाला, झाझरा में रह रहा था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित कर घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मजदूरों का सत्यापन करने के साथ मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया गया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर मांडूवाला स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास से ललन शर्मा (23) को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने मदन की पत्नी मीना के साथ मिलकर हत्या करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मीना को भी गिरफ्तार कर लिया। ललन की निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देहरादून में युवक की हत्या: गले पर चाकू से गोदने के निशान मिले, करीबी पर ही साजिश का शक, पत्नी भी फरार

दो-तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस के अनुसार, ललन मजदूरी करता है और मदन का पड़ोसी था। पिछले दो-तीन साल से उसका मदन की पत्नी मीना के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले मदन ने ललन का फोन चेक किया तो उसमें मीना के साथ उसकी फोटो और वीडियो मिले। इस पर मदन ने दोनों को जान से मारने और संबंधों की जानकारी लोगों को देने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद ललन और मीना ने मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत ललन शराब पिलाने के बहाने मदन को डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में ले गया। वहां नशे की हालत में ललन ने मीना के साथ मिलकर धारदार हथियार से मदन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को खाई में फेंक दिया और चाकू झाड़ियों में छिपा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed