{"_id":"57db173e4f1c1b0d47d47e69","slug":"dehradun-with-28-cities-smart-city-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी लिस्ट में जुड़ेंगे दून समेत 28 शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी लिस्ट में जुड़ेंगे दून समेत 28 शहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 16 Sep 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून समेत देशभर के 28 शहरों के स्मार्ट सिटी लिस्ट में शामिल होने का फैसला सोमवार को होगा। स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण में शामिल होने की दौड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र रायबरेली, देहरादून, मेरठ, जम्मू और कश्मीर समेत 76 शहर शामिल हैं।
विज्ञापन
जून 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लांच किया था। इसके पहले चरण में 100 शहरों की पहचान की गई, इसमें से 20 शहरों का चयन होना था। इसके लिए सभी शहरों से प्रोजेक्ट मांगे गए। इसके बाद बचे हुए शहरों में फास्ट ट्रैक आधार पर दोबारा प्रतियोगिता कराई गई। मई 2016 में इसका परिणाम घोषित हुआ।
विज्ञापन
दोनों चरणों की स्मार्ट सिटी लिस्ट में दून समेत तमाम बड़े शहर छूट गए। बाद में तीसरे चरण के लिए शहरों से प्रोजेक्ट मांगे गए। साथ ही रायबरेली, मेरठ, जम्मू, श्रीनगर समेत नौ दूसरे शहरों को भी शामिल किया गया। अब सोमवार को तीसरे चरण के लिए 28 शहरों के नाम की घोषणा होनी है।
विज्ञापन
केंद्र शहरी विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शहरों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। वहीं विशाखापट्टनम में शहरीकरण की चुनौतियों के बारे में ब्रिक्स देशों के तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया कि एक हफ्ते में स्मार्ट शहरों की नई लिस्ट भी जारी होने जा रही है।
33 से 32 हुई संख्या
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए पहले 33 शहरों का चयन किया गया। हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता शहर को प्रोजेक्ट में चुने जाने के बाद अलग कर लिया। इस तरह अब चयनित शहरों की संख्या 32 रह गई है।
तीसरी सूची में 28 शहरों का चुनाव होना है, इसमें दून के चुने जाने की पूरी संभावना है। हम सभी औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर चुके हैं।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, नोडल अफसर, स्मार्ट सिटी