फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dehradun will develop as like national capital region

दिल्ली के बाद अब देहरादून होगा अगला 'एनसीआर'!

Thu, 16 Jun 2016 02:53 PM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 16 Jun 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
dehradun will develop as like national capital region
national capital region - फोटो : concept photo

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में लगातार बढ़ रहे जनसंख्या के दबाव को देखते हुए देहरादून समेत कई अन्य शहरों को इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय ने डेवलपमेंट ऑफ काउंटर मैग्नेट एरिया स्कीम में दून समेत कई शहरों को जोड़ा है। इसके तहत इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्टेशन की योजनाओं के लिए बेहद कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। बुधवार को शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास बसे शहरों में जनसंख्या का दबाव बढ़ने के बाद एनसीआर के विस्तार की कवायद चल रही है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम का विकास एनसीआर के रूप में किया गया है। अब यहां जनसंख्या बढ़ने के कारण विस्तार की संभावनाएं बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एनसीआर के आसपास के ऐसे शहरों को विकसित करने की योजना तैयार हो रही है, जहां विस्तार की संभावना है। इस सूची में देहरादून के अलावा मेरठ, आगरा, जयपुर, भोपाल को भी शामिल किया गया है।

सुविधाओं का विस्तार और रोजगार के अवसरों की होगी बढ़ोत्तरी

dehradun will develop as like national capital region

एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने पहली बार प्रदेश के अधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया। एनसीआर की तर्ज पर अन्य स्थानों पर ढांचागत सुविधाओं का विस्तार और रोजगार के अवसरों की बढ़ोत्तरी के लिए उसी की तर्ज पर विकास को गति देने पर मंथन हुआ।

इसमें इकोनोमिकल वीकर सेक्शन के लिए बन रही अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम, मेट्रो, फ्लाईओवर समेत अन्य निर्माण के लिए आसानी से लोन उपलब्ध हो सकेगा।

बैठक में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि अभी अफोर्डेबल हाउसिंग समेत कई प्रोजेक्ट के लिए हुडको से लोन लिया जा रहा है। जिन परियोजनाओं के लिए ग्रांट नहीं मिल रहा या जहां लोन ज्यादा हो, वहां बोर्ड से लोन लिया जा सकता है।

पहली बार प्रदेश के अधिकारी एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। देहरादून को इसकी सूची में शामिल किया गया है। बैठक के बाद अन्य बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, आवास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed