फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flood in Dehradun Heavy Rain In Vikasnagar Waterlogged in Areas, SDRF Rescued People Uttarakhand News in Hindi

Vikasnagar: भारी बारिश के बाद खुशहालपुर गांव की बस्ती में घुसा पानी, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लोगों को निकाला

Mon, 22 Jul 2024 06:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:19 PM IST
सार

Uttarakhand Flood Rain in Dehradun : खुशहालपुर गांव की एक बस्ती में सुबह सवेरे हड़कंप मच गया। क्षेत्र की पानी की निकासी का नाला चोक हो जाने के चलते लगातार हो रही बारिश का पानी बस्ती में एकत्रित होता रहा।

विज्ञापन
Flood in Dehradun Heavy Rain In Vikasnagar Waterlogged in Areas, SDRF Rescued People Uttarakhand News in Hindi
बस्ती में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रातभर से चल रही बारिश के बाद मंगलवार की सुबह खुशहालपुर गांव की एक बस्ती में पानी भर गया। पानी भरने से बस्ती में हड़कंप मच गया। उधर, सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया क्षेत्र की पानी की निकासी का नाला चोक होने के कारण इस प्रकार की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने बताया जलभराव से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


खुशहालपुर गांव की एक बस्ती में सुबह लगभग सात बजे भारी मात्रा में मौजूद पानी लोगों के घरों में घुसने लगा। घरों में पानी भरता देख ग्रामीण अपने घरेलू सामान को बचाने में जुट गए। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान मोहम्मद सादिक ने मौके पर पहुंचकर तहसील प्रशासन को जलभराव की सूचना दी।
विज्ञापन


Red Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद, कर्णप्रयाग में फंसे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर नायब तहसीलदार ग्यारूदत्त जोशी ने बस्ती की स्थिति को देखकर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुला लिया। तहसील प्रशासन के दिशा निर्देशन में कई घंटो तक चले रेस्क्यू अभियान में कई घरों से टीम ने सामान व ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पंहुचाया।

नाला चोक होने व एक बाउंड्री से उत्पन्न हुई समस्या
बस्ती क्षेत्र की पानी की निकासी का नाला चोक होने व बस्ती के ठीक सामने स्थित एक निजी जमीन पर चाहरदीवारी करा लिए जाने से जलभराव की समस्या पैदा हुई। प्रशासन ने बस्ती का पानी निकालने के लिए चाहरदीवारी के नीचे से सुराख करके पानी निकलने की व्यवस्था की। तहसील प्रशासन ने ग्राम पंचायत को नाले की सफाई के निर्देश भी मौके पर दिए।

35 परिवारों को पहुंचा नुकसान
जलभराव के कारण बस्ती में निवास करने वाले लगभग 35 परिवारों को नुकसान पहुंचा है। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व कर रहे नायब तहसीलदार ग्यारूदत्त जोशी ने बताया जलभराव के कारण बस्ती स्थित मकानों में रखे कपड़े, बिस्तर व खाना आदि बनाने का सामान खराब हो गया है। पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

खुशहालपुर की बस्ती में हुई जलभराव के कारण व नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मौके पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में भेजी गई राजस्व विभाग की टीम से नुकसान की रिपोर्ट बनाने को कहा गया है। रिपोर्ट आ जाने के बाद नियमानुसार सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र की पानी की निकासी के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।
- विनोद कुमार, एसडीएम, विकासनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed