{"_id":"6a721267a1cbd006a80896e7","slug":"dehradun-weather-changed-heavy-rainfall-in-city-alert-remains-in-place-for-tomorrow-as-well-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: देर शाम बदला मौसम, अचानक हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, कल भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: देर शाम बदला मौसम, अचानक हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, कल भी अलर्ट
Tue, 04 Aug 2026 10:00 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:00 PM IST
सार
टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने व गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून में आज देर शाम मौसम ने करवट बदली। शहर में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दी।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में पांच अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दोनों जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने की भी चेतावनी है।
जबकि टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने व गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 10 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
Vikasnagar: कालसी-चकराता मार्ग पर जोहड़ी के पास गदेरे में आया मलबा, बीच में फंसी सवारियों से फंसी कार
विज्ञापन