फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vikasnagar News Gyan Godri Yatra stopped at Kulhal border Sikh Sangat expressed anger

Dehradun: कुल्हाल बॉर्डर पर रोकी ज्ञान गोदड़ी यात्रा, संगत में आक्रोश, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक

Wed, 17 Jan 2024 06:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jan 2024 06:04 PM IST
सार

गुरुरचरण सिंह बब्बर ने कहा कि हरकी पैड़ी में सिखों का 460 साल पुराना गुरुद्वारा है। हम सबके साथ मिलकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। हम केवल अपना हक-अधिकार मांग रहे है।

विज्ञापन
Dehradun Vikasnagar News Gyan Godri Yatra stopped at Kulhal border Sikh Sangat expressed anger
बॉर्डर पर रोका सिखों का जत्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरकी पैड़ी हरिद्वार में गुरु नानक साहिब गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी स्थापित किए जाने की मांग को लेकर यात्रा के रूप में हरिद्वार जा रहे सिख समुदाय के जत्थे को पुलिस प्रशासन ने कुल्हाल बॉर्डर पर रोक लिया। जत्थे को रोके जाने पर संगत ने आक्रोश प्रकट करते हुए इसे अधिकारों का हनन करार दिया। बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन के साथ हुई करीब एक घंटे की वार्ता के बाद जत्थे में शामिल लोग वापस लौट गए।

विज्ञापन


ऑल इंडिया सिक्ख कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर के नेतृत्व में चार वाहनों में सवार होकर जत्था दोपहर 12:40 बजे पांवटा साहिब हिमाचल पहुंचा। जत्थे में 19 पुरूष और पांच महिलाएं शामिल थीं। यहां माथा टेकने के बाद जत्था दोपहर 2:10 बजे कुल्हाल बॉर्डर पहुंचा। जहां पहले से मौजूद भारी पुलिस ने पुल पर बैरीकेड लगाकर वाहनों को रोक लिया। पुलिस प्रशासन की ओर से रोके जाने पर गुरुरचरण सिंह बब्बर ने कहा कि हरकी पैड़ी में सिखों का 460 साल पुराना गुरुद्वारा है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, बदरीनाथ और हेमकुंड समेत ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सबके साथ मिलकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। हम केवल अपना हक-अधिकार मांग रहे है। गुरु के प्रकाश पर्व पर उन्हें हरिद्वार में जाकर स्नान और अरदास आदि करने से रोका जाना, उनके अधिकारों का हनन है। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सीओ भाष्कर शाह, कोतवाली प्रभारी राजेश साह के समझाने पर जत्थे में शामिल सभी लोग वाहनों में सवार होकर वापस दिल्ली लौट गए।

ज्ञान खोदड़ी गुरूद्वारा साहिब लेकर रहेंगे
रोके जाने पर जत्थे में शामिल लोगों ने ज्ञान खोदड़ी गुरूद्वारा साहिब लेकर रहेंगे के नारे लगाए। सभी लोगों को पुलिस चौकी के पीछे बने शेड में ले जाया गया। जहां चाय नाश्ता कराने के बाद सभी को लौटा दिया गया।

भारी पुलिस बल मौजूद रहा
सुरक्षा की दृष्टि से बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाली के साथ ही कालसी, सहसपुर, सेलाकुई थाना पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के खुसफिया विभाग के पुलिस कर्मी भी सतर्क रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed