फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Forecast Update Today Snowfall on high peaks including Badrinath and Hemkund

Uttarakhand Weather: चारधाम समेत समेत ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, ठंड बढ़ी, हरिद्वार में बंद रहेंगे स्कूल

Wed, 17 Jan 2024 04:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jan 2024 04:20 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Today: आज मैदानी इलाकों में कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, विंटर बारिश न होने की वजह से सूखी ठंड परेशान कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today Snowfall on high peaks including Badrinath and Hemkund
हनुमान चट्टी में बर्पबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम, फूलों की घाटी, हेमकुंड, औली, रुद्रनाथ, हनुमान चट्टी, समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। जबकि निचले स्थान में मौसम खराब होने से कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास खरशाली गांव , जानकीचट्टी, नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन


Haridwar:  चार दिन के लिए फिर बंद हुआ मनसा देवी रोपवे, श्रद्धालुओं को पैदल करनी होगी मंदिर तक यात्रा

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बारिश के आसार नहीं

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी फिलहाल तीन-चार दिन बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज मैदानी इलाकों में कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, विंटर बारिश न होने की वजह से सूखी ठंड परेशान कर रही है।

हरिद्वार में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

जनपद के समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बृहस्पतिवार को भी बंद रहेंगे। जिलाधिकारी की ओर से बढ़ते कोहरे और ठंड काे देखते हुए इसके आदेश दिए गए हैं। सरकारी स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घाेषित था। ठंड के चलते 16 जनवरी को जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित कर दिया था। 17 जनवरी को सरकारी छुट्टी होने से 18 जनवरी से स्कूल खुलने की उम्मीद थी, लेकिन बुधवार शाम जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कक्षा नौ से 12 तक के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं। उनका संचालन भी सुबह नौ बजे के बाद किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed