फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vijay Shankar Pandey became best passport officer of country regional office got first national honor

Dehradun: सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट अधिकारी बने विजय शंकर पांडेय, क्षेत्रीय कार्यालय को मिला पहला राष्ट्रीय सम्मान

Tue, 01 Jul 2025 02:57 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Jul 2025 02:57 PM IST
सार

विजय शंकर पांडेय को सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट अधिकारी के सम्मान से नवाजा गया। क्षेत्रीय कार्यालय को मिला पहला राष्ट्रीय सम्मान मिला। 

विज्ञापन
Dehradun Vijay Shankar Pandey became best passport officer of country regional office got first national honor
सम्मानित होते विजय शंकर पांडेय - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

नई दिल्ली में 23 से 25 जून तक क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारियों का सम्मेलन हुआ। इस  दौरान देहरादून के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय को देश भर में सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट अधिकारी के पुरस्कार दिया गया।। यह सम्मान उन्हें 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश राज्य मंत्री श्री पाबित्रा मार्गेरिटा द्वारा प्रदान किया गया।

विज्ञापन


देश के 37 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में देहरादून के अधिकारी को यह सम्मान पहली बार मिला है। पांडेय को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवाओं में नवाचार और राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों तक पासपोर्ट सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार भाजपा की कमान, 10वें प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ये रिकॉर्ड बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 'पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर' के माध्यम से पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रह रहे नागरिकों के दरवाजे तक सेवाएं पहुंचाईं। उनके प्रयासों से लगभग 1.5 लाख पासपोर्ट सालाना जारी करने वाले कार्यालयों की श्रेणी में देहरादून कार्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed