{"_id":"69f4daf537904b5c1603f9c8","slug":"dehradun-uproar-at-private-university-two-policemen-sent-to-reserve-lines-following-lathi-charge-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: प्रेमनगर में निजी विश्वविद्यालय में हंगामा, लाठीचार्ज के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: प्रेमनगर में निजी विश्वविद्यालय में हंगामा, लाठीचार्ज के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Fri, 01 May 2026 10:31 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 01 May 2026 10:31 PM IST
सार
जाम की सूचना पर प्रेमनगर थाने से एसएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
फेस्ट से पहले बवाल के बाद लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित फेस्ट के दौरान शुक्रवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। अनुमति निरस्त होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र परिसर के बाहर एकत्र हो गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ी और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने जाम खुलवाया और छात्रों को छात्रों को समझने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस के साथ बदतमीजी कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया।
विज्ञापन
छात्रों को पीटने के वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मामले की विभागीय जांच और दो पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जाम की सूचना पर प्रेमनगर थाने से एसएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
Dehradun: कुख्यात अकरम एनकाउंटर मामला; डीएम ने दिए मामले की मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश
विज्ञापन
घटना के वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लाठीचार्ज की कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रथम दृष्टया कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालय परिसर में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का सख्त संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देश पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।