{"_id":"5d9c508c8ebc3e93ad10592b","slug":"dehradun-two-boys-drowned-in-guchupani","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौंस नदी में बहने से दो युवकों की मौत, एक ने नदी में तोड़ा दम तो दूसरे ने अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौंस नदी में बहने से दो युवकों की मौत, एक ने नदी में तोड़ा दम तो दूसरे ने अस्पताल में ली अंतिम सांस
Wed, 09 Oct 2019 08:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Oct 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
यहीं बहे दो लड़के
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के गुच्चुपानी पर्यटक स्थल से पांच किलोमीटर ऊपर टोंस नदी में आज नहाते हुए दो युवक बह गए। एक लड़का डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। इस दौरान दोनों ही युवक मौत के मुंह में समा गए। छात्रों का यह दल दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए गया था।
विज्ञापन
शहर के जाखन स्थित रहमान हॉस्टल में रहकर एनडीए की तैयारियों में जुटे छात्र अंशुमान शुक्ला निवासी गोंडा (17) अपने साथी सचिन पुंडीर (19) निवासी तिपरपुर थाना सहसपुर, सनी निवासी बिलोरी जींद (हरियाणा), तुषार निवासी मोदीनगर (17), अमन निवासी टीकापुर औरेया (17), अबू बकर निवासी जौनपुर (18), आयुष (18), शिवम निवासी लक्सर हरिद्वार (19), रुद्राक्ष (17) निवासी सिरसा जिला रायरबेली के साथ मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने को गुच्चूपानी गए थे।
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के बाद छात्र पिकनिक मनाने के लिए थोड़ा और ऊपर चले गए। पानी में उतरकर दोनों फोटो खींचने में लगे। इसी बीच अंशुमन का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। तभी उसे देख सचिन भी उसे बचाने पानी में कूद गया, लेकिन वह भी डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन