फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun STF saved person life from committing suicide with with help of Meta

Dehradun: अमेरिका से आई एक कॉल...Meta की मदद से एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचाया

Fri, 20 Jun 2025 05:05 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Jun 2025 05:05 PM IST
सार

राज्य में कोई भी आत्महत्या की शिकायत या प्रयास किए जाने संबंधी सूचना सोशल मीडिया पर मिलती है तो मेटा तुरंत यूएसए से कॉल के माध्यम से व मेल के माध्यम से एसटीएफ को दे रही है।

विज्ञापन
Dehradun STF saved person life from committing suicide with with help of Meta
व्यक्ति की जान बचाने वाले एसटीएफ के सदस्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिका से मेटा कंपनी की एक कॉल से पुलिस ने हरिद्वार के एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोक लिया। उसे हर की पैड़ी के पास से पकड़ लिया गया। व्यक्ति की थाने में काउंसलिंग कराई गई। पता चला कि वह पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने जा रहा था।

विज्ञापन


इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी थी। साइबर थाना पुलिस ने मेटा के नोडल अफसर अश्विन मधुसूदन को धन्यवाद दिया है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप संचालित करने वाली कंपनी मेटा इन सोशल मीडिया पर संदिग्ध पोस्ट की निगरानी भी करती है। खासकर इस तरह की पोस्ट, जिसमें आत्महत्या करने या अन्य जानलेवा कार्रवाई की बात हो। ऐसे में एक कॉल व एक ई-मेल बृहस्पतिवार को साइबर थाना पुलिस को मिला था।
विज्ञापन


इसमें बताया गया था कि हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या करने के संबंध में इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी है। इसका संज्ञान लेते हुए एएसआई मुकेश चंद और कांस्टेबल नितिन रमोला ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया। इस पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस देर रात करीब साढ़े 12 बजे व्यक्ति को खोजते हुए उसके घर पहुंच गई। वहां से पता चला कि वह घर से बाहर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun: डाट काली मंदिर के पास भीषण हादसा...दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, उड़े परखच्चे; एक की मौत, दो घायल

Trending Videos

पुलिस ने व्यक्ति के फोटो के आधार पर उसे हर की पैड़ी के पास घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस उसे तत्काल अपने साथ कोतवाली ले गई। यहां व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह पारिवारिक कलह के कारण काफी समय से परेशान था। उसके मन में कई बार आत्महत्या के विचार आए। इस बीच उसने बृहस्पतिवार को आत्महत्या करने का मन बना लिया और गंगा में छलांग लगाने वाला था।

इससे पहले ही उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। ताकि, उसके परिवार वालों व अन्य लोगों को पता चल सके। इसके बाद पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की। करीब डेढ़ घंटे की काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि सूचना मेटा के भारतीय क्षेत्र के नोडल अफसर अश्विन मधुसूदन की ओर से आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed