{"_id":"5e4797d38ebc3ee5935b63cc","slug":"dehradun-son-shoots-himself-with-father-pistol-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः खुद को गोली मारने वाले छात्र की मौत, कई दिनों से अस्पताल में था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः खुद को गोली मारने वाले छात्र की मौत, कई दिनों से अस्पताल में था भर्ती
Sat, 15 Feb 2020 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:02 PM IST
सार
- पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था नौवीं का छात्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
विस्तार
वसंत विहार इलाके में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारने वाले नौवीं के छात्र ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। छात्र पांच दिन से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी में कार्यरत प्रोफेसर के 14 साल के बेटे ने नौ फरवरी की रात लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। लहूलुहान हालत में परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए थे, जहां पर आपरेशन के बाद से वह वेंटीलेटर पर था। इस मामले में पुलिस ने लाइसेंसी शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में छात्र के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह साढे़ दस बजे के करीब छात्र ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां और पिता को गहरा सदमा लगा है। छात्र काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। कई माह पहले उसने स्कूल में भी खुद को ब्लेड मारकर खुदकुशी का प्रयास किया था।
विज्ञापन