फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Smart City Project: Chief Minister Rawat will inaugurate Cities program

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने की घोषणा, शहीद के परिजनों को 25 लाख रुपये देगी सरकार

Sat, 29 Feb 2020 08:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Feb 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Smart City Project: Chief Minister Rawat will inaugurate Cities program
- फोटो : अमर उजाला

शहीद होने वाले उत्तराखंड के जांबाजों के परिजनों को राज्य सरकार अब 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। उपनल के 16वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने उपनल की ऑनलाइन एनरोलमेंट सर्विस का शुभारंभ भी किया। इसके जरिये पूर्व सैनिक और उनके आश्रित घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन


शनिवार को डीआईओएस बहुद्देश्यीय हाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने पर फोकस कर रही हैं। पूर्व सैनिकों से पहले हाउस टैक्स लेकर री-एंबर्स किया जाता था। लेकिन राज्य सरकार ने इसे पूरी तरह खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने परम विशिष्ट सेवा मेडल हासिल करने वालों की सम्मान राशि 15 हजार से बढ़ाकर दो लाख की है, अति विशिष्ट सेवा मेडल की सात हजार से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये, सेना मेडल को एक लाख और विशिष्ट सेवा मेडल की तीन हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर राज्य की सेवाओं में समायोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उपनल की सूचना पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब जैसे तमाम बड़े राज्य पीछे

उपनल के एमडी ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा ने कहा कि उपनल पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार के अधिकतम व बेहतर विकल्प उपलब्ध कर रहा है। देश में पूर्व सैनिकों व उनको रोजगार देने के मामले में हम महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब जैसे तमाम बड़े राज्य हमसे पीछे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 21 हजार से ज्यादा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उपनल प्रायोजित कर चुका है।
 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक गणेश जोशी, जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मे.ज. राजेंद्र सिंह ठाकुर, ले.ज. टीपीएस रावत (सेनि), वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट (सेनि), ले.ज. विजय शर्मा (सेनि) आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने किया ‘सिटीज’ का उद्घाटन 


देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के तहत केंद्र सरकार के सिटी इनवेस्टमेंट फॉर इनोवेट, इंटीग्रेट एवं सस्टेन (सिटीज) प्रोग्राम के जरिये बच्चों को ध्यान में रखकर यातायात व्यवस्था बनाने की परियोजना का आज (शनिवार) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भी शामिल हुए। स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी की ओर से चाइल्ड फ्रेंडली और कंप्यूटर फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट परियोजना पर काम किया जा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में मेयर सुनील उनियाल गामा ने 10वीं सिटी लेवल एडवाजरी फोरम की बैठक ली। इस दौरान विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, खजानदास आदि मौजूद रह्रे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed