फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Smart City Limited got the award

फोटो,, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को मिला अवार्ड

Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Smart City Limited got the award
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स-2022 की सेफ सिटी श्रेणी में अवार्ड जीता है। सेफ सिटी श्रेणी में देहरादून स्मार्ट सिटी के दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का नामांकन किया गया था। 25 मार्च को दिल्ली के प्रगति मैदान में स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आर. राजेश कुमार यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगे।
विज्ञापन

सेफ सिटी श्रेणी अंतर्गत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर परियोजना के तहत किए जा रहे अलग-अलग कार्यों का एक प्रपोजल जमा किया गया था। इसमें शहर को सुरक्षित शहर बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए गए हैं, जिनमें दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के अंतर्गत देहरादून शहर में करीब 536 अलग-अलग स्थानों पर कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनके मध्यम से लेकर अब तक कुल 41,567 चालान किए जा चुके हैं। तेज वाहन चलाने वालों पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा शहर में 107 स्थानों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स स्थापित किए गए हैं। 24 स्थानों पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं। 50 वैरेबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। सिटी एंट्री एग्जिट एवं एंट्री पॉइंट्स पर 58 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रेकग्नाइजेशन कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कार्यों के आधार पर देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यह अवार्ड जीता है। 25 मार्च 2022 को इंडियन ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव अंजू भल्ला की ओर से प्रगति मैदान, दिल्ली में यह अवार्ड दिए जाएंगे। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न स्तरों पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से देहरादून स्मार्ट सिटी को सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे देहरादून स्मार्ट सिटी को एक पृथक पहचान मिल रही है। देहरादून स्मार्ट सिटी ने अपने कार्यों के आधार पर कई प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करके पुरस्कार भी अर्जित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed