{"_id":"674169223d102c996c000c06","slug":"dehradun-sdrf-uttarakhand-police-successfully-rescued-a-nilgai-calf-drowning-in-shakti-canal-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar News: शक्ति नहर में डूब रहा था नीलगाय का बच्चा, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar News: शक्ति नहर में डूब रहा था नीलगाय का बच्चा, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
Sat, 23 Nov 2024 11:18 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:18 AM IST
सार
शक्ति नहर में एक नीलगाय का बच्चा डूब रहा था, जिसे एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
नीलगाय के बच्चे का रेस्क्यू करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून-शक्ति नहर में डूब रहे नीलगाय के बच्चे का एसडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया। पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि शक्ति नहर में एक नीलगाय का बच्चा बह रहा है, जिसके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल शक्ति नहर में छलांग लगाई गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम आवास योजना 2.0...प्रदेश में अपनी जमीन पर घर बनाने वालों को अब मिलेगा ज्यादा पैसा
विज्ञापन
उक्त नीलगाय के बच्चे तक पहुंचकर रोप की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाला गया। और फिर वन विभाग के सुपुर्द किया गया।