फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun saharanpur highway closed for 26 hours

शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेगा देहरादून-सहारनपुर हाईवे 

Fri, 20 Jul 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
dehradun saharanpur highway closed for 26 hours
maa daat kali mandir jagran - फोटो : rajeev gupta/ amarujala

डाट काली मंदिर के वार्षिकोत्सव के चलते शुक्रवार दोपहर से 26 घंटे तक सहारनपुर हाईवे बंद रखा जाएगा। इस रूट के यातायात को वाया हर्बटपुर और वाया हरिद्वार होते हुए निकाला जाएगा। जबकि सहारनपुर से दून आने वाले यातायात को छुटमलपुर से रुड़की, हरिद्वार होते हुए और सहारनपुर-हर्बटपुर-विकासनगर होते हुए दून आने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल भी लगभग 26 घंटे तक दून सहारनपुर हाईवे बंद रहेगा। एसपी सिटी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से हाईवे को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। हाईवे को 21 जुलाई को शाम छह बजे के बाद खोल दिया जाएगा। दिल्ली जाने वाले सभी यातायात को वाया हरिद्वार भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जबकि सहारनपुर के यातायात को हर्बटपुर-विकासनगर होते हुए भेजा जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को दोपहिया वाहनों को भी रियायत नहीं दी गई है। हालांकि शनिवार दोपहर से दुपहिया वाहनों को आवाजाही की छूट रहेगी। रूट डायवर्जन के लिए डायवर्ट प्वाइंट आईएसबीटी चौराहा रहेगा। यहां ट्रैफिक व सिविल पुलिस को तैनात किया जाएगा। व्यवस्था के लिए संबंधित थानों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed