फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun's sunil will shine in bollywood soon

फिल्म फेस्टिवल में चमके दून के 'सुनील'

Fri, 27 Sep 2013 04:04 PM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Sep 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
dehradun's sunil will shine in bollywood soon

देहरादून का सुनील अब जल्द बडे़ पर्दे पर नजर आएगा। याद नहीं आ रहा तो याद कीजिए, वो कोक का विज्ञापन जिसमें एक युवा हाथ में कोक लिए ‘आहा मैं क्रेजी हूं’ के बोल पर मस्ती करता नजर आता है।

विज्ञापन


एक और विज्ञापन बजाज डिस्कवर ‘चलता नहीं दौड़ता है’ में भी सुनील ही है। अब तो आप पहचान ही गए होंगे। ये जनाब (सुनील मलिक) दून के क्लेमनटाउन निवासी हैं और जल्द इनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सुनील को मिली दो फिल्मों में से एक ‘फेंटम्स’ राजपाल यादव प्रोडक्शन हाउस की है।
विज्ञापन


पढ़ें, शादी की डोर कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में सुनील ने बताया कि ‘फेंटम्स’ को हाल ही में जर्मनी और पौलेंड में हुए फिल्म-फेस्टिवल में दिखाया गया था। इन जगहों पर इस फिल्म ने काफी तारीफ बटोरी। ‘फेंटम्स’ को बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी दिया गया। फिल्म एक घंटे 40 मिनट की है। यह जल्द रिलीज होगी।

सुनील ने बताया कि उनका जन्म क्लेमनटाउन में और पढ़ाई दिल्ली से हुई। बताया कि उनकी दूसरी फिल्म ‘धोबी की दुल्हन’ अगले वर्ष जनवरी तक रिलीज होगी।

‘फेंटम्स’ है एक रात की कहानी
‘फेंटम्स’ फिल्म एक रात की कहानी है। इसमें शक्ति कपूर राजनेता बने हैं, जिसका खून राजपाल यादव करता है। राजपाल नेगेटिव रोल में हैं, वह एक साइको-किलर बने हैं। कहानी की शुरुआत चार शरीफ दोस्तों से होती है। इनमें एक है सुनील।

फिल्म में सुनील मुस्लिम किरदार की भूमिका में है। जिसका नाम शनाब है। इन चारों दोस्तों की शराफत का सभी मजाक उड़ाते हैं। फिर चारों न्यू ईयर नाइट को एक कॉल गर्ल बुलाते हैं हालांकि, उससे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। आखिरकार इन सबके बीच कैसे दोस्तों को परेशानी होती है, ये सब फिल्म में है।


‘धोबी की दुल्हन’ में गधा बना दोस्त
सुनील की एक और फिल्म ‘धोबी की दुल्हन’ अगले वर्ष जनवरी तक रिलीज होगी। सुनील ने बताया कि फिल्म में वह धोबी बने हैं, जिसका नाम रामू है। रामू बेहद मासूम होता है।

उससे एक लड़की प्यार करती है लेकिन रामू दूसरी लड़की से प्यार करता है। रामू का सबसे अच्छा दोस्त एक गधा होता है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से एक जानवर के अंदर भी भावनाएं होती हैं। अंत में रामू काफी परेशानियां झेलते हुए कैसे अपने प्यार तक पहुंचता है, यही फिल्म की कहानी है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed