फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Reliance Jewels robbery case After 13 days criminal involved in incident arrested

रिलायंस ज्वेल्स डकैती कांड: 13 दिन बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घटना में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2023 04:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Nov 2023 04:56 PM IST
सार

पुलिस ने चार अन्य बदमाश भी हिरासत में लिए हैं। गिरफ्तार बदमाश का नाम अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी है।

विज्ञापन
Dehradun Reliance Jewels robbery case After 13 days criminal involved in incident arrested
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

रिलायंस डकैती कांड में पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में शामिल एक बदमाश को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह वही बदमाश है जो फुटेज में बैग में जेवरात भरता दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने चार अन्य बदमाश भी हिरासत में लिए हैं। गिरफ्तार बदमाश का नाम अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना में कुल पांच बदमाश शामिलथे। इनमें से चार शोरूम में घुसे थे। जबकि, एक बाहर खड़ा था। उन्होंने बताया कि वह भी बदमाशों से पूछताछ और टीम का मनोबल बढ़ाने को बिहार पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नौ नवंबर को राजपुर रोड पर हुई इस बड़ी डकैती के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी के रिश्तेदारों और साथियों तक ही पहुंची थी। साथी भी बैकअप टीम के सदस्य बताए गए थे। किसी ने मदद की थी तो कोई मदद के लिए अब देहरादून पहुंचा था। लेकिन, पुलिस की कई टीमें अब भी बिहार और इसके आसपास के राज्यों में दबिश जारी रखे हुए थीं। इसी बीच बुधवार को पुलिस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: गैंगस्टर जीवा के बारे में एक और सनसनीखेज खुलासा, रुड़की में गुर्गे के पास जमा करता था ‘काली कमाई’


पुलिस कप्तान को जैसे ही इस बात की सूचना मिली वह भी बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में पुलिस और प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के बाद ही इस बदमाश को देहरादून लाया जा सकता है। बता दें कि अभी तक पुलिस ने इस गैंग के दो मददगार और प्रिंस के एक भाई को गिरफ्तार किया है।

रायगंज बंगाल की घटना में भी था शामिल, पहली बार पकड़ा गया
आरोपी अभिषेक बंगाल के रायगंज में भी घटना में शामिल था। यह घटना रिलायंस के शोरूम में गत अप्रैल में की गई थी। इन बदमाशों को देश के चार राज्यों की पुलिस कर रही थी। पहली बार किसी राज्य की पुलिस टीम ने इस गैंग के बदमाशों को इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed