फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2019 Celebration in Dehradun be ready for the party

New Year 2019: नए साल के स्वागत के लिए तैयार होने लगा देहरादून, यहां होगा जश्न, आएंगे बड़े सितारे

Sat, 29 Dec 2018 11:18 AM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: kapil kumar Updated Sat, 29 Dec 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
New Year 2019 Celebration in Dehradun be ready for the party
सांकेतिक तस्वीर

शहर में नए साल का स्वागत जबरदस्त तरीके से होने वाला है। कहीं पर सेलिब्रिटी आकर चार चांद लगाएंगे तो कहीं पर डीजे भी थिरकने पर मजबूर कर देगा।

विज्ञापन


31 दिसंबर की शाम को सेलिब्रिट करने के लिए होटल और रेस्टोरेंट में तैयारी में जुट गए हैं। म्यूजिक, मस्ती और धमाल का माहौल हर ओर छाएगा। होटल, रेस्टोरेंट में पार्टी को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कहीं पूल के ऊपर डीजे सेट लगाया जाएगा तो कहीं रॉक बैंड्स का धमाल होगा। किड्स जोन में बच्चे धूम मचाएंगे तो फ्लोर पर बड़े नाचते गाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


गजेंद्र वर्मा के गाने करेंगे झूमने पर मजबूर 
जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में तेरा घाटा... गीत के गायक गजेंद्र वर्मा के गीत लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगे। नए साल के जश्न के लिए होटल में विशेष पार्टी का इंतजाम किया गया है। वहीं, कसीनो स्टाइल पार्टी की रौनक बढ़ाएंगी। होटल के जीएम विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि नए साल के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में गायक गजेंद्र वर्मा प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि कसीनो स्टाइल पार्टी की रौनक बढ़ाएगा। साथ ही लगभग 150 से अधिक व्यंजन के साथ नए साल का जश्न मनेगा। श्रीवास्तव ने बताया कि 12 साल तक के बच्चों के लिए प्रवेश निशुल्क होगा। पार्टी के साथ ही फायर वर्क्स जश्न में चार चांद लगाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के स्वागत के लिए सजने लगे बाजार 

नए साल के सामान से शहर के बाजार सजने लगे हैं। दून के मुख्य बाजार पलटन बाजार, राजपुर रोड, चकराता रोड समेत अन्य बाजार सजने लगे हैं। शॉपिंग मॉल्स, होटल, दुकानों और अन्य पिकनिक स्पॉट को रंगीन लाइटों से सजाया जा रहा है। अधिकतर जगह आकर्षक छूट से ग्राहकों को लुभाने की होड़ लगी हुई है। दुकानों और मॉल्स सहित खरीदारी के सभी स्थानों को ग्राहकों की पसंद के सामान से भर दिया गया है।

अशन्न में लगेगा चिली फिश का तड़का 
नए साल के मौके पर राजपुर रोड स्थित अशन्न रेस्टोरेंट में शेफ चिली फिश का तड़का लगाएंगे। साथ ही मुगलाई पराठा समेत विभिन्न व्यंजन के जायके में नया तड़का लगाया जाएगा। रेस्टोरेंट के संचालक कृष्ण कुमार चक्रवर्ती ने बताया रेस्टोरेंट के 25 साल पूरे होने पर नए साल के जश्न को ग्र्रैंड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेफ चिली फिश के साथ ही विभिन्न व्यंजनों में नया तड़का लगाएंगे।  

टेरेस में होगा नए साल का आगाज 
बल्लुपुर चौक स्थित एचटू क्लब में टेरेस पर नए साल का स्वागत होगा। टेरेस पर युवा खुले में बोन फायर का आनंद उठा सकेंगे। इसके अलावा यहां पहुंचे कपल्स को नए वर्ष के प्रवेश करते ही पटाखे छोड़कर जश्न बनाने का मौका भी दिया जाएगा। क्लब के संचालक माइकल ने बताया कि नए साल को खास बनाने के लिए ड्रेस कोड रखा गया है। जबकि लड़कियों की लिए प्रवेश निशुल्क है। उन्होंने बताया कि खासतौर से खाने के शौकीनों को मल्टी कुजीज और ड्रिंक्स परोसी जाएगा। 

पैसेफिक मॉल में तीन दिन तक होगा जश्न

राजपुर रोड स्थित पैसेफिक मॉल में तीन दिन तक नए साल का जश्न मनाया जाएगा। जश्न में चार चांद लगाने के लिए मॉल को सिल्वर और नीले रंगों से सजाया जा रहा है। साथ ही मॉल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कई लाइव बैंड प्रस्तुति देंगे। मॉल की मार्केटिंग डायरेक्टर मीनू गोयल ने बताया कि नए साल के उपलक्ष्य में मॉल में तीन दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 

डीजे फ्लोर पर मचाएंगे धमाल
डीजे का ट्रेंड शहर में बढ़ा है। शहर भर में विभिन्न जगहों पर डीजी फ्लोर पर धमाल मचाएंगे। देश के कई शहरों से डीजे दून के लोगों को डांस फ्लोर पर थिरकाने के लिए आ रहे हैं।

हर जगह होगी कपल एंट्री
शहर के तमाम होटल में विशेष आयोजन में कपल एंट्री रखी गई है। कुछ दिनों में ही कपल एंट्री पासेज मिलना शुरू हो जाएंगे। कुछ जगहों पर फैमिली एंट्री रखी जाएगी। फैमिली और कपल्स का ध्यान रखते हुए क्लब और रेस्टोरेंट में सुरक्षा की भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

परिवार के साथ होगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन 
राजधानी दून से लगभग 15 किमी दूर अंतारा सीनियर लिविंग में रहने वाले लोग परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे। यहां रहने लगभग 25 परिवारों के वे सदस्य जो जो बाहर रहते हैं, उनका दून आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed