Dehradun Ramlila: यहां राम, रावण से लेकर हनुमान का किरदार निभा रहे रिटायर्ड फौजी, मंचन देखने को उमड़ रही भीड़
रावण का किरदार भी सेना से रिटायर्ड शिवप्रसाद पंत निभा रहे हैं। इसी तरह सतीश चंद्र हनुमान और जसवंत नेगी विभीषण का किरदार निभा रहे हैं।
विस्तार
देहरादून के क्लेमेंटाउन रघुनाथ मंदिर की रामलीला बेहद खास है। यहां रामलीला के कई पात्र सेना से सेवानिवृत्त फौजी निभा रहे हैं। राम का किरदार निभाने वाले राकेश पंत सेना से 13 साल पहले सेवानिवृत्त हुए हैं।
रावण का किरदार भी सेना से रिटायर्ड शिवप्रसाद पंत निभा रहे हैं। इसी तरह सतीश चंद्र हनुमान और जसवंत नेगी विभीषण का किरदार निभा रहे हैं। ये दोनों भी फौज से सेवानिवृत्त हैं। पूर्व सैनिकों के मंचन को दर्शक काफी सराहना कर रहे हैं।
Haridwar Ramlila: मंच पर बेटे का पांव नहीं उठा पाए पिता, दर्शकों को कायल बना देता है इनका अंदाज
भगवान पुरुषोत्तम राम का किरदार निभाने वाले राकेश पंत कहते हैं कि राम के किरदार से उन्हें बहुत प्रेरणा मिल रही है। इसका असर उनके जीवन पर भी पड़ा है। रावण का किरदार निभाने वाले शिवप्रसाद पंत कहते हैं कि रावण का किरदार निभाने के लिए पहले काफी रिहर्सल करनी होती है।
हनुमान के पात्र का अभिनय करने वाले सतीश चंद्र और विभीषण का किरदार निभाने वाले जसवंत नेगी बताते हैं, रामलीला में मंचन करने से भक्ति में भी लीन होने का अवसर मिलता है।