{"_id":"578efeb24f1c1b531fc4b6a9","slug":"dehradun-police-will-resolve-land-fraud-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन ठगी के पीड़ित आज यहां दर्ज कराएं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन ठगी के पीड़ित आज यहां दर्ज कराएं शिकायत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन धोखाधड़ी के मामलों की सुनवाई के लिए बुधवार से देहरादून पुलिस एक नई पहल शुरू करने जा रही है। आज पुलिस लाइन में विशेष शिविर लगाकर जमीन जालसाजी के मामलों की सुनवाई करने के साथ ही उनका निस्तारण भी किया जाएगा। कोई भी शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
जमीन धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल की अगुवाई में चल रही एसआईटी काफी प्रभावी रही है। अब तक करीब 240 मुकदमों में 270 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
साथ ही दो से तीन बार जालसाजी में संलिप्त होने वाले करीब 14 लोगों की हिस्ट्री शीट खोलने की भी कार्रवाई की गई है, जिससे घोटाले बाजों में हड़कंप है। इसी कड़ी में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में सुबह दस बजे शिविर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि पुलिस महानिदेशक एमए गणपति शिविर का उद्घाटन करेंगे। शिविर में एसआईटी की ओर से पूर्व में हुई भूमि घोटालों की समीक्षा के साथ ही आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
शिविर में एसआईटी टीम के साथ ही कई पुराने अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आईजी ने कहा कि भूमि की धोखाधड़ी से पीड़ित लोग शिविर में आकर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।