फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police imposed Goonda Act on builder accused of harassing the residents of ATS Colony

Dehradun: एटीएस कॉलोनी के लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पर लगा गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी

Sun, 26 Apr 2026 12:31 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 26 Apr 2026 12:31 PM IST
सार

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल लंबे समय से क्षेत्र में मनमानी और गुंडागर्दी कर रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जे, अवैध निर्माण और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट व अभद्रता के कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Dehradun Police imposed Goonda Act on builder accused of harassing the residents of ATS Colony
डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की पाॅश एटीएस कॉलोनी में लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पुनीत मित्तल पर पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है। वहीं, सात दिन में सतोंषजनक प्रतिउत्तर ने देने पर जिला बदर की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल लंबे समय से क्षेत्र में मनमानी और गुंडागर्दी कर रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जे, अवैध निर्माण और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट व अभद्रता के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। हर बार मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि हाल ही में आरोपी बिल्डर ने कॉलोनी में रहने वाले एक वैज्ञानिक दंपती के साथ मारपीट की। इसमें पीड़ित के कान का पर्दा तक फट गया। इससे पूर्व कॉलोनी अध्यक्ष के साथ मारपीट और त्योहारों के दौरान बच्चों को धमकाने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

आरोप है कि बिल्डर अक्सर तेज रफ्तार में वाहन चलाकर बच्चों को डराता है और बिना किसी कारण गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। इन घटनाओं के चलते कॉलोनी में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। कॉलोनीवासी ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि वे कई बार पुलिस और अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन आरोपी की ऊंची पहुंच के कारण कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। उल्टा विरोध करने वालों के खिलाफ ही झूठे काउंटर केस दर्ज कराए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे। कॉलोनीवासियों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed