{"_id":"5e1992138ebc3e88182297df","slug":"dehradun-police-hit-drug-network-two-students-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून पुलिस का नशा नेटवर्क पर वार, दो छात्रों समेत चार गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून पुलिस का नशा नेटवर्क पर वार, दो छात्रों समेत चार गिरफ्तार
Sat, 11 Jan 2020 02:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:47 PM IST
सार
- पटेलनगर पुलिस ने 18 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी दबोचे
- लालपुल के पास नशे के 4200 कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत तीन युवकाें को स्मैक के साथ दबोचा है। इनमें दो पॉलिटेक्नीक के छात्र हैं। आरोपी यूपी के रामपुर से स्मैक लाकर यहां बेचते थे। जबकि एक अन्य आरोपी नशे के 4200 कैप्सूलों के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान उदय विहार से तीन युवकों को रोक लिया। तलाशी में 18 ग्राम स्मैक मिलने के बाद तीनों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों में कुलदीप सिंह बसेरा निवासी बडोवाला, अभिषेक सिंह नेगी निवासी शक्ति विहार और विवेक उर्फ विक्की निवासी गोरखपुर शामिल है। अभिषेक और विवेक छात्र बताए गए हैं। आरोपी यूपी के रामपुर से स्मैक लाकर बेचते थे। पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि इसके अलावा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी नवीन जोशी ने लालपुल के पास से ब्रह्मपुरी निवासी शमशाद को पकड़ा है। आरोपी के पास से नशे के 4200 कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शमशाद का कहना था कि वह सिर्फ नशे के कैप्सूल सप्लाई करता है।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह सहारनपुर जिले के छुटमलपुर से यह कैप्सूल खरीदकर लाता है। इस नेटवर्क से जुडे़ कई और नाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सहारनपुर पुलिस को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।