फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Flying Hawk now city traffic will be monitored with hi tech drones

Dehradun Flying Hawk: स्मार्ट हुई दून पुलिस, अब हाईटेक ड्रोन से होगी शहर के ट्रैफिक की निगरानी

Thu, 14 Dec 2023 05:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Dec 2023 05:09 PM IST
सार

Dehradun News: अब सभी मुख्य मार्गों चकराता रोड, शिमला बायपास रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बायपास रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड आदि क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
Dehradun Police Flying Hawk now city traffic will be monitored with hi tech drones
देहरादून में ड्रोन से होगी ट्रैफिक की निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार के लिए पुलिस ने एक नई शुरुआत की है। अब ड्रोन के माध्यम से शहर के ट्रैफिक की निगरानी होगी। इसके लिए मुंबई की आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ अनुबंध कर लिया गया है। गुरुवार को एसएसपी अजय सिंह ने इसकी शुरुआत की। 

विज्ञापन

इन जगहों की होगी निगरानी

उन्होंने बताया कि अब सभी मुख्य मार्गों चकराता रोड, शिमला बायपास रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बायपास रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड आदि क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। इन स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग में खड़े वाहनों, अस्थाई अतिक्रमण पर नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में निकलने वाली शोभा यात्राओं व जुलूसों की नियमित मॉनिटरिंग भी ड्रोनों की सहायता से की जाएगी। 

विज्ञापन

UKSSSC: उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू, जानें जरूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun Police Flying Hawk now city traffic will be monitored with hi tech drones

पहले चरण में उड़ाए जाएंगे दो ड्रोन

पहले चरण में पुलिस कार्यालय देहरादून व आईएसबीटी स्थित कंट्रोल रूम से दो ड्रोनों का संचालन किया जाएगा। इन ड्रोन का लाइव एक्सेस जनपद के उच्च अधिकारियों के पास भी रहेगा, जिससे वह भी समय-समय पर ड्रोन की गतिविधियों और उसकी लाइव लोकेशन से मॉनिटरिंग कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed