{"_id":"ffa0949e3f5a898fcad86665c9848148","slug":"dehradun-police-arrested-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनल का ब्यूरो चीफ निकला देहरादून में पकड़ा गया ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनल का ब्यूरो चीफ निकला देहरादून में पकड़ा गया ठग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Feb 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में जमीन के फर्जीवाड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
यहां दो सगे भाईयों ने चचेरा भाई के साथ मिलकर जमीन फर्जीवाड़ा का कारोबार कर रहे थे। इनमें से एक युवक खुद को पत्रकार बता धौंस भी दिखाता था। आरोप है कि तीनों ने एक जमीन का फर्जी अनुबंध पत्र तैयार कर एक व्यक्ति से 42 लाख रुपये हड़प लिए।
कुछ दिन पहले शिवराज सिंह नेगी निवासी तेग बहादुर रोड डालनवाला ने एसआईटी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दी। आरोप था कि तीन लोगों ने वर्ष 2012 में मोहब्बेवाला में अशोक कुमार की जमीन का फर्जी अनुबंध पत्र तैयार कर 42 लाख रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए।
विज्ञापन
बाद में पीड़ित को ना तो जमीन मिला और ना ही रुपये। इसपर एसआईटी ने जब इस मामले की जांच की तो आरोप सही पाया गया। जिसके बाद एसआईटी इंचार्ज संजय गुंज्याल के निर्देश पर क्लेमेंटटाउन थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
क्लेमेंटाउन थाना की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल तमाम साक्ष्य जुटाते हुए देर रात उनको उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, विश्वास उर्फ गोलू सिंह पुत्र विशंभर निवासी नेहरू कालोनी के रूप में हुई।
क्लेमेंटाउन थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि संदीप और कुलदीप दोनों सगे भाई हैं तथा विश्वास चचेरा भाई है। उन्होंने बताया कि कुलदीप अपने आप को एक चैनल का ब्यूरो चीफ बताकर लोगों से पैसा ऐंठता था। कुछ दिन पहले ही इनके खिलाफ नेहरू कालोनी थाना में भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।