Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun PNG pipeline project delayed one lakh households still waiting for piped gas

देहरादून: प्रशासन की अनुमति और मौसम की मार, एक लाख घरों में पीएनजी का इंतजार, सितंबर के बाद से फिर काम बंद

Wed, 25 Nov 2026 04:26 PM IST
Renu Saklani संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Nov 2026 04:26 PM IST
सार

राजधानी में घरों तक पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचाने की योजना रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। काम की धीमी गति और खुदाई की अनुमति में आ रही अड़चनों के चलते हजारों परिवारों को अभी भी पीएनजी कनेक्शन का इंतजार है। गेल के पास घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन जमीन पर काम आगे नहीं बढ़ रहा। सितंबर के बाद से बंद पड़े काम ने योजना की समयसीमा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Dehradun PNG pipeline project delayed one lakh households still waiting for piped gas
पीएनजी लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम खराब तो कभी काम करने के लिए अनुमति नहीं मिलने की वजह से देहरादून के एक लाख घरों में पाइप्ड लाइन नेचुरल गैस पीएनजी का इंतजार हो रहा है। प्रशासन के सामने जहां सड़क खराब होने और यातायात सहित अन्य समस्याएं दून में खुदाई के लिए अनुमति देने में आड़े आती है तो गेल की ओर से भी अनुमति मिलने के बाद धीमी गति से काम करने और ज्यादातर समय अनुमति नहीं मिलना पीएनजी पहुंचाने में बड़ी बाधा है। बड़ा सवाल यह है कि पीएनजी का इंतजार कर रहे एक लाख घरों में आखिर कब पीएनजी पहुंचेगी।

विज्ञापन

भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हर घर तक पाइप के माध्यम से गैस पहुंचाना का राजधानी में बुरा हाल है। गेल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की अनदेखी और ढिलाई का खामियाजा पूरा देहरादून भुगत रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण गेल कंपनी की धीमी गति से चल रहा काम और स्थानीय प्रशासन की ओर से दी जाने वाली अनुमति में बरती जाने वाली ढिलाई है।

विज्ञापन

दरअसल, दून में पीएनजी पाइपलाइन में सबसे बड़ी बाधा मौसम है। जून से लेकर सितंबर तक करीब चार-पांच महीने तक मानसून में यहां प्रशासन की ओर से खुदाई की अनुमति बंद कर दी जाती है। इसके बाद सितंबर के आसपास मौसम को देखकर अनुमति दी जाती है लेकिन वह भी एक या दो महीने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार घरों में लग चुका है मीटर, आपूर्ति का इंतजार

गेल की ओर से शुरुआत में ऑफलाइन पंजीकरण लिए गए। बताया जाता है कि राजधानी में लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया और देखते-देखते एक लाख से ज्यादा लोगों ने घरों में पीएनजी के लिए आवेदन कर दिया। गेल ने भी शुरुआत में तेजी दिखाई दो इनमें से 40 हजार घरों में मीटर लगा दिए। बाद में फिर जब सड़क खुदाई कर पाइपलाइन डालने या फिर घर के कनेक्शन को मुख्य पाइपलाइन से जोड़ने का समय आया तो इसमें अनुमति रोड़ा बन गई। अब तक इन 40 हजार घरों में से मात्र पांच हजार घरों में पीएनजी चालू है।

Trending Videos

लंबी अनुमति मिले तो पूरा हो काम

दून के लोगों को पीएनजी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और गेल को मिलकर अनुमति का समाधान निकालना होगा। इसके लिए गेल को एक-दो नहीं बल्कि एक साथ लंबी अनुमति के लिए आवेदन करना होगा और प्रशासन को भी इसके आधार पर अनुमति देनी होगी। अनुमति मिलने से पहले गेल को अपने टीम को तैयार करना होगा ताकि अनुमति मिलते ही तेजी से काम शुरू किया जा सके।

गैस की किल्लत के समय पीएनजी बनी थी सहारा

मार्च के आसपास जब पूरा देश गैस की किल्लत से परेशान था। सिलिंडर खाली हो गए थे। ऐसे समय में उन घरों में निर्बाध रूप से पाइप के माध्यम से गैस की सप्लाई जारी रही थी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी स्थानीय प्रशासन और गेल के अधिकारियों को कड़े निर्देश देकर पीएनजी का काम तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे लेकिन उसके बाद भी काम तेजी से नहीं बढ़ा।

ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी अग्निकांड: जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग

हम अपना काम तेजी से करते हैं। कई बार मौसम खराब रहता है और तो कई बार कुछ अन्य समस्या रहती है लेकिन काम नहीं रुकता। मार्च के बाद से तीन हजार घरों में पीएनजी शुरू हो चुकी है और 100 से ज्यादा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है। अब सितंबर महीने में एक महीने की अनुमति मिलते ही हमने तेज गति से काम किया था। अब अनुमति मिलते ही काम शुरू होगा। -अंबुज गौतम, जीएम गेल गैस उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed