फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun parth on top 10 of best dramebaaz.

इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के टॉप-10 में पहुंचा पार्थ

Wed, 03 Feb 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Feb 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
dehradun parth on top 10 of best dramebaaz.

दून के गोविंदगढ़ निवासी हरीश मेहता और मीरा मेहता के बेटे पार्थ को अब उसके सभी दोस्त स्टार बुलाने लगे हैं। जी-टीवी पर आ रहे शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में पार्थ टॉप-10 में पहुंच गया है। छह वर्षीय पार्थ राजपुर रोड स्थित सेंट जोजफ्स एकेडमी में कक्षा एक का छात्र है।

विज्ञापन


पार्थ ने दून के बाद दिल्ली और फिर मुंबई में मेगा ऑडीशन दिए। इन सबमें सलेक्ट होने के बाद वह शो में टॉप-10 तक पहुंच गया। पार्थ इस शो में सबसे छोटा है। यही वजह है कि उसका अभिनय सभी को बेहद प्रभावित करता है।
विज्ञापन


पार्थ की मां मीरा मेहता ने बताया कि वह पार्थ को स्क्रिप्ट याद कराती हैं। पार्थ भी खेल-खेल में सब याद कर लेता है। बताया कि जज सोनाली बेंद्रे तो पार्थ का अभिनय देखने के बाद रो पड़ी थी। जज विवेक ओबराय भी पार्थ के अभिनय की बेहद तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तू शो का छोटा सा पटाखा है
जज साजिद खान ने पार्थ का अभिनय देखने के बाद कहा कि पार्थ तू इस शो का छोटा सा पटाखा है। तू जीत भी जाएगा तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी। पार्थ की मां ने बताया कि सभी बच्चे यहां बेहद इंजाय करते हैं। इनमें एक-दूसरे के प्रति जरा भी प्रतिस्पर्धा नहीं है। सभी बेहद मासूम हैं और भाई-बहन की तरह साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed