फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: One more jewelers escaped with committee money

देहरादूनः कमेटी की रकम लेकर एक और ज्वैलर्स गायब, निवेशकाें ने पुलिस से की शिकायत 

Tue, 17 Sep 2019 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Sep 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Dehradun: One more jewelers escaped with committee money
प्रतीकात्मक

थाना बसंत विहार क्षेत्र में एक और ज्वैलर्स कमेटी की रकम लेकर भाग गया। करीब एक माह से उसकी दुकान बंद होने के कारण निवेश करने वालों में खलबली है। निवेशकों ने बसंत विहार थाने में प्रार्थना पत्र देकर रकम वापस कराने की मांग की है।

विज्ञापन


बसंत विहार इलाके के लोगों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि क्षेत्र का एक ज्वैलर्स काफी समय से कमेटी डालता था। करीब एक माह से वह दुकान बंद कर गायब है। उसके मोबाइल नंबर भी बंद हैं। काफी प्रयासों के बाद भी ज्वैलर्स से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


उधर पटेलनगर और नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में रविवार को दर्ज मुकदमों में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विवेचक पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद विवेचना को आगे बढ़ाएंगे। बता दें कि पुलिस की जागरुकता के बाद किट्टी और कमेटी के नाम पर ठगी का गोरखधंधा थम नहीं पा रहा है। पुलिस ने किट्टी से कुट्टी को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चलाने के साथ थाना और चौकियोें पर बोर्ड लगाए थे। बावजूद इसके लोग किट्टी और कमेटी में पूंजी निवेश करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed