फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News youth burnt four puppies alive by putting them in tandoor case registered

Dehradun: संवेदनहीनता की हदें पार...युवक ने कुत्ते के चार बच्चों को तंदूर में डालकर जिंदा जलाया, मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Feb 2024 10:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Feb 2024 10:41 PM IST
सार

Dehradun News:  मामले में पशु क्रूरता निवारण समिति की पूजा बहुखंडी की ओर से की गई है। उन्होंने राजा उर्फ नींबू निवासी खुड़बुड़ा पर आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Dehradun News youth burnt four puppies alive by putting them in tandoor case registered
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक युवक पर कुत्ते के चार बच्चों को तंदूर में डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है। आरोपी ने उसके बाद एक कुत्ते पर जानलेवा हमला भी किया। उसके खिलाफ एक पशु प्रेमी की ओर से पशु क्रूरता अधिनियम के तहत शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


एसएचओ कोतवाली कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता निवारण समिति की पूजा बहुखंडी की ओर से की गई है। उन्होंने राजा उर्फ नींबू निवासी खुड़बुड़ा पर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि राजा ने शनिवार को एक कुत्ते पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। मामला जब उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने कुत्ते का इलाज कराया। बहुखंडी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले राजा ने कुत्ते के चार बच्चों को तंदूर में डालकर जिंदा जला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Nainital: बाघ को पकड़ने में जुटी वनकर्मियों की टीम पर गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव, जंगल में लगाई आग

इस मामले में राज सुरी ने शिकायत की थी। लेकिन, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएचओ ने बताया कि बहुखंडी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शिकायत में कुत्तों को जिंदा जलाने की घटना को भी शामिल किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में शिकायतकर्ताओं ने साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed