{"_id":"62e69eb87978ad2cdc71a222","slug":"dehradun-news-yogita-arrested-for-ayurveda-university-one-and-a-half-crore-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में नौकरी के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी में फरार योगिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में नौकरी के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी में फरार योगिता गिरफ्तार
Sun, 31 Jul 2022 08:57 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 31 Jul 2022 08:57 PM IST
सार
जनवरी 2019 में आजाद डिमरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि ओजस्वी एसोसिएट नाम से फर्म चलाने वाले मृणाल धूलिया और उनकी पत्नी योगिता धूलिया ने नौकरी के नाम पर ठगी की थी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में नौकरी के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये ठगने के आरोपी मृणाल धूलिया की पत्नी और 15 हजार रुपये की इनामी योगिता धूलिया को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। योगिता को महाराष्ट्र से ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि जनवरी 2019 में आजाद डिमरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि ओजस्वी एसोसिएट नाम से फर्म चलाने वाले मृणाल धूलिया और उनकी पत्नी योगिता धूलिया ने नौकरी के नाम पर ठगी की थी। उन्होंने आयुर्वेद विवि में फार्मासिस्ट के 90 पद सृजित कराने के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये लिए थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। सात जुलाई 2020 को पुलिस ने मृणाल धूलिया को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन योगिता फिर भी हत्थे नहीं चढ़ी।
विज्ञापन
UKSSSC Paper Leak: कांस्टेबल समेत दो और गिरफ्तार, अब तक 11 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
विज्ञापन
पिछले दिनों योगिता के ऊपर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम रखा था। अब इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस और एसओजी ने जांच पड़ताल की। इसके बाद बृहस्पतिवार को योगिता धूलिया को महाराष्ट्र के रायगढ़ में गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है। आरोपी योगिता धूलिया लगातार हुलिया और ठिकाने बदलकर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में रह रही थी। बताया कि महिला की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।