फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Women will wear only three pieces of jewelry at weddings Decision taken in meeting in chakrata

सामूहिक बैठक में लिया निर्णय: शादी और समारोह में सिर्फ तीन गहने पहनेंगी महिलाएं, वजह में है एक खास संदेश

Sat, 18 Oct 2025 12:46 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:46 AM IST
सार

जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में पारंपरिक रूप से राइणियों के सोने के आभूषण पहनने की परंपरा रही है, लेकिन वर्तमान समय में सोने की बढ़ती कीमतों के कारण यह परंपरा गरीब परिवारों के लिए बोझ बनती जा रही है। ऐसे में यह निर्णय  लिया गया है।

विज्ञापन
Dehradun News Women will wear only three pieces of jewelry at weddings Decision taken in meeting in chakrata
- फोटो : amarujala.com

विस्तार

देहरादून के चकराता तहसील क्षेत्र के कंदाड़ गांव में ग्रामीणों ने एक सामूहिक बैठक में शादी और अन्य समारोह में राइणियों (विवाहित महिलाएं) के केवल तीन सोने के आभूषण पहनने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


महिलाएं केवल सोने की नाक की फूली, कान के बुंदे और गले में मंगल सूत्र पहनेंगी। शादी और अन्य समारोह में सोने के आभूषणों के अनावश्यक प्रदर्शन को रोकने के लिए आम सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में पारंपरिक रूप से राइणियों के सोने के आभूषण पहनने की परंपरा रही है, लेकिन वर्तमान समय में सोने की बढ़ती कीमतों के कारण यह परंपरा गरीब परिवारों के लिए बोझ बनती जा रही है। कोई भी महिला आर्थिक रूप से कमजोर महसूस न करे, इसके लिए सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धनतेरस कम पैसों में भी कैसे खरीदें सोना? जानिए सब कुछ | Diwali 2025

नियम ना मानने पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड

बैठक में यह भी तय हुआ कि यदि कोई महिला इस नियम का उल्लंघन करती है तो उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। निर्णय के अनुसार गांव के सभी परिवारों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य होगा।

बैठक में गांव के स्याणा मुन्ना सिंह रावत, टीकम सिंह रावत, गजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, भगवती रणवीर, अमित, शूरवीर सिंह, अनिल सिंह चौहान, जीत सिंह, भगत सिंह रावत, दौलत सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed