फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: uttarakhand police daroga arrested red handed taking bribe

चंडीगढ़ में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार दरोगा के देहरादून स्थित घर पर सीबीआई का छापा

Sat, 20 Mar 2021 11:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: uttarakhand police daroga arrested red handed taking bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

चंडीगढ़ में एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़े गए दरोगा हेमंत खंडूरी के दून स्थित आवास पर भी सीबीआई ने छापा मारा। पुलिस लाइन देहरादून स्थित आवास में सीबीआई देहरादून की टीम देर शाम तक कार्रवाई में जुटी रही। हालांकि, यहां से सीबीआई को क्या मिला और क्या नहीं इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

 

सूत्रों के अनुसार आरोप है कि कैंट थाने के एसएसआई हेमंत खंडूरी चंडीगढ़ में धोखाधड़ी के एक आरोपी से रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में पुराना मुकदमा दर्ज था, जिसका कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। बताया जा रहा है कि खंडूरी ने उस आरोपी से कुल पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लेकिन, वह एक लाख रुपये देने को राजी हुआ था। इसके बदले आश्वासन मिला था कि अब उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

 

गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार सीबीआई चंडीगढ़ ने स्थानीय सीबीआई टीम को सूचित किया। कुछ देर बाद सीबीआई देहरादून की टीम पुलिस लाइन स्थित हेमंत खंडूरी के घर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


चार सदस्यीय टीम ने घर में देर शाम तक कार्रवाई करती रही। सूत्रों ने बताया कि एक टीम को पुलिस लाइन भेजा गया है। हालांकि, वहां से अभी क्या मिला है या नहीं इसके बारे में कार्रवाई के बाद ही बताया जा सकता है। 

बर्खास्त किया जाएगा दरोगा: डीजीपी 

इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें रिश्वतकांड की जानकारी विभिन्न सूत्रों के हवाले से मिली है। अधिकारिक रूप से उत्तराखंड पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन, यदि इसमें कुछ भी सच्चाई हुई तो दरोगा को बर्खास्त किया जाएगा। यह बहुत ही निंदनीय है। 

फरार कबूतरबाज को पकड़ने गया था दरोगा 


मुकदमा आठ दिसंबर 2020 को दर्ज किया गया था। कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने फर्जी कंपनी बनाकर विदेश भेजने के नाम पर 20 से 25 लाख रुपये ठगे हैं।

इस मामले में तीन मार्च को लक्ष्मीनारायण उर्फ विनोद उर्फ निर्मल सिंह निवासी कलायत, कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने चंडीगढ़ निवासी एक साथी का और नाम बताया था। इसी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी कराया और एसएसआई हेमंत खंडूरी को चंडीगढ़ भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed