फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: train time changed passenger train left due to time confusion

देहरादून : ट्रेनों का संचालन बेशक शुरू, लेकिन समय में बदलाव होने से छूट रही यात्रियों की ट्रेन

Tue, 08 Dec 2020 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Dec 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: train time changed passenger train left due to time confusion
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : AmarUjala

रेलवे बोर्ड की ओर से यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ट्रेनों का संचालन बेशक शुरू कर दिया गया है, लेकिन समय सारणी में बदलाव किए जाने की वजह से कई यात्रियों की ट्रेनें छूट रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री समय पर स्टेशन पहुंचे इसके लिए उत्तर रेलवे की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्री ट्रेनों में आरक्षण कराते समय अपना मोबाइल नंबर स्पष्ट अंकों में अंकित करें। ताकि, ट्रेन के आने जाने के समय की सटीक जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन


साथ ही यात्रियों को रेलवे पूछताछ सेवा 139 के अलावा राष्ट्रीय रेलगाड़ी पूछताछ प्रणाली एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट से भी जानकारी लेनी चाहिए। यात्री रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों से भी ट्रेनों के आने जाने के बारे में जानकारी ले सकते हैं। बताया कि यदि ट्रेनों का संचालन निरस्त किया जाता है या समय में परिवर्तन किया जाता है, तो इसकी भी जानकारी रेल यात्रियों को मुहैया कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस पर लगा ब्रेक

कोरोना संकट के बीच देहरादून से उज्जैन के बीच प्रस्तावित उज्जैन एक्सप्रेस के संचालन पर ब्रेक लग गया है। उत्तर रेलवे और मुरादाबाद मंडल मुख्यालय की ओर से ट्रेन के संचालन को लेकर कोई पत्र स्थानीय अधिकारियों को नहीं मिला। हालांकि, दून रेलवे स्टेशन के स्थानीय अधिकारी उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल मुख्यालय के पत्र का इंतजार देर रात तक करते रहे। ट्रेन के संचालन को लेकर देर रात तक असमंजस की स्थिति बरकरार रही।

बता दें कि पिछले दिनों रेलवे अधिकारियों की ओर से देहरादून-उज्जैन और  देहरादून-इंदौर के बीच ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी दी गई थी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस को आज देहरादून से उज्जैन जाना था, जबकि देहरादून से इंदौर जाने वाली ट्रेन को 11 दिसंबर से संचालित किया जाना था। देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस को मंगलवार और बुधवार को जाना था, जबकि देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को देहरादून से रवाना किया जाना था। 

ट्रेनों का संचालन शुरू किए जाने से उन यात्रियों ने राहत की सांस ली थी जिन्हें नई दिल्ली, आगरा, झांसी, भोपाल होते हुए उज्जैन और इंदौर जाना था। लेकिन फिलहाल इन दोनों ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लग गया है। उत्तर रेलवे और मंडल मुख्यालय की ओर से ट्रेन के संचालन को लेकर कोई जानकारी नहीं दिए पर देर शाम तक असमंजस की स्थिति बनी रही। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों से जब देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस के संचालन की बाबत जानकारी ली गई तो उन्होंने कोई जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया।


 ट्रेन का संचालन क्यों निरस्त किया गया? इस संबंध में भी अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे पाए। हालांकि, नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि संभवत: मैदानी क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से ट्रेन के संचालन पर रोक लगाई गई है। उक्त अधिकारी ने बताया कि हर साल ठंड के मौसम में देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन कोहरे की वजह से निरस्त कर दिया जाता है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि ट्रेन का संचालन रोक दिया गया। बहरहाल हकीकत क्या है? इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed