फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Trail run held in Khalanga participants ran on forest road gave message to save forests

Dehradun: खलंगा में पहली बार हुई ट्रेल रन, वन मार्ग पर दौड़े प्रतिभागी, वनों को आग से बचाने का दिया संदेश

Sun, 27 Apr 2025 06:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Apr 2025 06:36 PM IST
सार

विकासनगर एथलीट क्लब की ओर से ट्रेन रन प्रतियोगिता करवाई गई। रन के लिए वन विभाग से अनुमति 250 ली गई थी मगर लोगों के उत्साह को देखते हुए यह संख्या बढ़ानी बढ़ी और 350 से ज्यादा प्रतिभागी इसमें शामिल हुए।

विज्ञापन
Dehradun News Trail run held in Khalanga participants ran on forest road gave message to save forests
देहरादून के खलंगा में ट्रेल रन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘वन बचाओ, पेड़ बचाओ, वनों को आग से बचाओ’ के संदेश के साथ पहली बार खलंगा में ट्रेल रन का आयोजन हुआ। यह रोमांचक दौड़ सागरताल से शुरू हुई और प्रतिभागियों ने जंगलों के रास्ते से दौड़ लगाकर यह संदेश दिया कि वन बचेंगे तो जीवन रहेगा। ट्रेल रन में 350 से ज्यादा बच्चों, युवा, एथलीट, इंटरनेशनल प्लेयर, सीनियर सिटीजन तक शामिल हुए।

विज्ञापन


विकासनगर एथलीट क्लब की ओर से ट्रेन रन प्रतियोगिता करवाई गई। क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह ने बताया कि दौड़ सुबह 5:30 बजे से सागरताल कराई गई। 16 वर्ष से 60 वर्ष तक के वर्ग के लिए 10 और 5 किमी, जबकि 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 2 किमी फन रन/वॉक थी जिसमें 350 से अधिक बच्चों, युवाओं और खिलाड़ियों ने भी दौड़ लगाई।
विज्ञापन


बताया कि ट्रेल रन के लिए वन विभाग से अनुमति 250 ली गई थी मगर लोगों के उत्साह को देखते हुए यह संख्या बढ़ानी बढ़ी और 350 से ज्यादा प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। बच्चों, युवा, एथलीट, इंटरनेशनल प्लेयर, सीनियर सिटीजन तक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग वर्गों में प्रथम रहे प्रतिभागी को 3100, द्वितीय को 2100 और तृतीय आने 16 वर्ष से अधिक वर्ग के लिए 10 और 5 किमी, जबकि 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 2 किमी फन रन/वॉक हुई। 10 किमी (ओपन कैटेगरी) के टॉप 3 पुरुष और महिला विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया।

Uttarkashi: चारधाम यात्रा से पहले अच्छी खबर...सीएम धामी के हेलीकॉप्टर ने की यमुनोत्री हेलीपैड पर सफल लैंडिंग

मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास मीनाक्षी जोशी, यमुना वृत्त की वन संरक्षक कहकशा नशीम, विशिष्ट अतिथि मसूरी वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजकों की ओर से प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय पुरस्कार 2100 और तृतीय स्थान पर आने वाले को 1100 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। दस किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में नितिन भंडारी, मुकेश, सबल सिंह, महिला वर्ग में तनुश्री चौहान, लीला शाह, अर्चना गुसाईं क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। पुरुष वर्ग की पांच किमी दौड़ के अलग-अलग वर्ग में दीपक चावला, प्रदीप गुर्जर, दीनानाथ, कर्नल सुमेर उप्रेती, महिला वर्ग में आराध्य प्रजापति, पूनम कुंवर, अलका जगदीश, अनु गुप्ता प्रथम रहे।

हर्षिल में हुई साइकिलिंग रेस के विनर भी पुरस्कृत
बीते 18 से 20 अप्रैल तक उत्तरकाशी के नेलांग से साइकिलिंग रेस शुरू हुई थी जिसका समापन सोनप्रयाग में हुआ था। इसमें विजेता रहे राजेंद्र प्रसाद जोशी (सचिवालय में समीक्षा अधिकारी) और गोकुलनंद पंत ( 65 वर्ष सेवानिवृत्त उपसचिव) को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed