फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Three Youth arrested for Black Fungal Injection Black marketing

देहरादून: ब्लैक फंगस के इंजेक्शनों की कालाबाजारी करते तीन लोग गिरफ्तार, किया था साढ़े आठ हजार में एक इंजेक्शन का सौदा 

Wed, 09 Jun 2021 10:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Jun 2021 10:18 PM IST
सार

आरोपियों से पांच लाइपोसोमल एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपियों ने एक पीड़ित के परिजनों से एक इंजेक्शन का साढ़े आठ हजार में सौदा किया था।

विज्ञापन
Dehradun News: Three Youth arrested for Black Fungal Injection Black marketing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देहरादून में थाना क्लेमेनटाउन पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्लैक फंगस बीमारी में उपयोग होने वाले इंजेक्शनों की कालाबाजारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वह यह इंजेक्शन अहमदाबाद से लाए थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को क्लेमेनटाउन पुलिस को तिलक बाजार रोड सुभाष नगर भारूवाला ग्रांट निवासी एक महिला ने फोन पर सूचना दी कि उनकी एक रिश्तेदार ब्लैक फंगस से पीड़ित है और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती है। डॉक्टरों ने लाइपोसोमल एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन लगाने की सलाह दी है। यह इंजेक्शन बाजार में कहीं मौजूद नहीं है।  उन्होंने इंजेक्शन के लिए उसने कई लोगों से संपर्क किया और फेसबुक पर भी अपील की।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 513 नए संक्रमित मिले, 22 की मौत, एक्टिव केस 10 हजार से नीचे पहुंचे 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में बीते दिनों उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर एक व्यक्ति ने साढ़े आठ हजार में इंजेक्शन मुहैया कराने का जिक्र किया। जिस नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया था, पुलिस ने उसे ट्रेस किया और थाना क्लेमेनटाउन व एसओजी की टीम गठित कर हिमालयन चौक जौलीग्रांट के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ब्लैक फंगस बीमारी में इस्तेमाल होने वाले  लाइपोसोमल एंफोटेरेसिन-बी के पांच इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना क्लेमेनटाउन में आपदा प्रबंधन और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।  


आरोपियों की पहचान वसीम सिद्दीकी पुत्र मोहम्मत शफीक हाल निवासी आर्शीवाद एन्क्लेव देहरादून खास देहरादून, मूल निवासी लोअर बाजार पौड़ी ,  राकेश थपलियाल पुत्र परशुराम थपलियाल हाल निवासी नकरौंदा रोड हर्रावाला, मूल निवासी ग्राम नागनाथ डोईवाला और अनुज थपलियाल पुत्र राकेश थपलियाल, हाल निवासी कनरौंदा रोड हर्रावाला, मूलनिवासी ग्राम नागनाथ पोखरी चमोली के रूप में हुई। एसओ धर्मेद्र रोतेला ने बताया कि इस संबंध में ड्रग्स इंस्पेक्टर को सूचित कर दिया गया है। ड्रेग इंस्पेक्टर की ओर से भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

आरोपी अहमदाबाद से लाए थे इंजेक्शन 
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी वसीम सिद्दीकी ने बताया कि वह इंजेक्शन अहमदाबाद से लाया है। तीनों इन इंजेक्शनों को ऊंचे दामों पर बेचने आए थे। बताया कि इससे पहले भी उन्होंने महामारी में कई प्रकार की दवाएं और इंजेक्शन को बड़े-बडे अस्पतालों के आसपास घूम कर जरूरतमंद लोगों को ऊंचे दामों पर बेचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed