फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Syndromic newborn baby Girl thrown in garbage heap

Dehradun: सिंड्रोमिक नवजात बच्ची को सर्जरी के लिए किया रेफर, पुलिस को कूड़े के ढेर में मिली मासूम

Fri, 19 Jan 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jan 2024 04:00 AM IST
सार

Dehradun News: बच्ची को दून अस्पताल के ही एनआईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 18 जनवरी को पुलिस अस्पताल में इस बच्ची को लेकर आई और बताया कि वह कूड़े के ढेर में पड़ी मिली है।

विज्ञापन
Dehradun News Syndromic newborn baby Girl thrown in garbage heap
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दून अस्पताल में 16 जनवरी को पैदा हुई एक सिंड्रोमिक बच्ची कूड़े के ढेर में पड़ी मिली। आरोप है कि परिजनों ने ही उसे फेंका है। पुलिस ने उसे दून अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन

रायपुर निवासी एक महिला ने 16 जनवरी को दून अस्पताल में सिंड्रोमिक बच्ची को जन्म दिया था।

बच्ची को दून अस्पताल के ही एनआईसीयू में भर्ती किया गया था। सांस सही चलने पर 17 जनवरी को डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर चले गए। तब उसकी मां गाइनी वार्ड में भर्ती थी।
विज्ञापन


18 जनवरी को पुलिस अस्पताल में इस बच्ची को लेकर आई और बताया कि वह कूड़े के ढेर में पड़ी मिली है। इसके कुछ देर बाद ही इस पूरे मामले से अंजान मां अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर चली गई। जबकि बच्ची एनआईसीयू में ही भर्ती है। हालांकि कुछ डॉक्टरों ने बच्ची को पहचान लिया है, लेकिन रात तक अस्पताल प्रशासन ने यह पुस्टि नहीं की थी कि यह वो ही बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खौफ के साए में देहरादून: पिंजरा, ट्रैप कैमरा और 40 लोगों की टीम...फिर भी पकड़ से बाहर गुलदार, खतरा बरकरार

बच्ची में यह है दिक्कत
यह एक सिंड्रोमिक बच्ची है, जो सामान्य से अलग है। बच्ची का दिमाग खुला हुआ है, होंठ बने नहीं हैं। तालू भी सही नहीं बना है और सिर भी छोटा है।

पुलिस तलाश रही परिजन
कूड़े के ढेर में मिली बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसके परिजनों की तलाश कर रहे हैं, पता चलने ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमोद कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed