Thano Forest Range: माता-पिता संग स्कूटी से जा रहे 12 साल के बच्चे को हाथी ने सूंड से खींचा, पटककर मार डाला
Dehradun News: छात्र अपने माता-पिता के साथ स्कूटी पर बीच में बैठकर आ रहा था। कालू सिद्ध मंदिर से कुछ दूरी पर हाथी ने बच्चे को बीच में से खींचा और पटककर मार डाला।
विस्तार
थानों वन रेंज में कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट निवासी एक छठवीं के छात्र को हाथी ने पटक कर मार डाला। माता पिता ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 4:15 के आसपास की बताई जा रही है। जब कमल थापा और उनकी पत्नी नीलम देहरादून से अपने पुत्र कुणाल थापा (12) को स्कूटी में बीच में बैठकर कालू सिद्ध मंदिर की तरफ आ रहे थे।
कालू सिद्ध मंदिर से कुछ दूर पीछे थानो वन रेंज के जंगल में हाथी ने स्कूटी से बीच में बैठे छठवीं कक्षा के छात्र कुणाल थापा को सूंड से नीचे खींचकर पटक कर मार डाला। पति-पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
Chamoli: मामूली कहासुनी में पत्नी को पत्थर से वार कर मार डाला, शव को लगाया ठिकाने, बेटा घर पहुंचा तो खुला राज
हाथी इसके बाद भी वही खड़ा रहा। जिसके बाद छात्र के पिता कमल थापा ने आग जलाकर किसी तरह हाथी को भगाया। वह अपने पुत्र को लेकर किसी तरह जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने कुणाल थापा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलती ही काफी लोग जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। घटना से माता-पिता और आस-पड़ोस के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।