फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Stepmother Got lifetime imprisonment for daughter Brutal Murder

देहरादून: सौतेली बेटी की हत्या की आरोपी मां को उम्र कैद की सजा, दो टुकड़ों में मिला था शव

Fri, 12 Feb 2021 05:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Feb 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Stepmother Got lifetime imprisonment for daughter Brutal Murder
बेटी की हत्या के आरोप में मां को उम्र कैद की सजा - फोटो : फाइल फोटो

देहरादून में साल 2018 में सौतेली बेटी प्राप्ति सिंह (24) की हत्या के मामले में मां मीनू कौर को उम्र कैद की सजा हुई है। शुक्रवार को एडीजे गुरुबख्श सिंह की अदालत ने मामले में फैसला सुनाया। साथ ही 30 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि आठ फरवरी 2018 को पुलिस ने मीनू कौर को अंसारी मार्ग स्थित घर से गिरफ्तार किया था। मीनू कौर पर बेटी की हत्या का आरोप था। पुलिस ने  मीनू कौर की सौतेली बेटी का शव घर से ही दो टुकड़ों में बरामद किया था। 
विज्ञापन


तीन दिन तक बाथरूम में रखा था शव
मां ने बेटी के दो टुकड़े कर डाले थे और हत्या कर शव को तीन दिन तक बाथरूम में छुपाए रखा था। मां शहर कोतवाली के अंसारी रोड  निवासी इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे स्वर्गीय इंद्रपाल सिंह की पोती प्राप्ति सिंह के साथ रहती थी। सिंह के बेटे और प्राप्ति के पिता अजित सिंह की भी 2016 में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटी के बीच होते थे झगड़ा

अक्सर दोनों मां-बेटी में किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। आठ फरवरी को मीनू कौर ने पटेलनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि सात फरवरी की सुबह वह बेटी प्राप्ति सिंह को दिल्ली के लिए आईएसबीटी पर बस में बैठाकर लौटी थी। रास्ते में दो बार बात भी हुई, मगर उसके बाद से प्राप्ति सिंह का कुछ नहीं पता। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रिश्तेदारों और पड़ोसियों से बात की तो मीनू कौर शक के दायरे में आई।

मीनू कौर को पटेलनगर थाने लाकर बातचीत की गई तो उसने पुलिस को गुमराह करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। तीन घंटे की लंबी पूछताछ में मीनू कौर को पुलिस के सामने टूटने में देर नहीं लगी। इसके बाद पुलिस मीनू कौर को लेकर कोठी पर पहुंची, जहां बाथरूम के पीछे बनी गैलरी में छिपाई गई प्राप्ति सिंह की लाश बरामद हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed