फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Smart calendar will take 400 years ahead and back, Vijay Mehra has prepared

400 साल आगे व पीछे ले जाएगा ये अनोखा स्मार्ट कैलेंडर, 70 वर्षीय विजय मेहरा ने किया है तैयार

Wed, 25 Nov 2020 02:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Nov 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Smart calendar will take 400 years ahead and back, Vijay Mehra has prepared
विजय मेहरा - फोटो : अमर उजाला

70 वर्षीय विजय मेहरा ने खास स्मार्ट कैलेंडर तैयार किया है। इस कैलेंडर की खासियत है कि इसकी मदद से पिछले व भविष्य के 400 सालों की जानकारी ली जा सकती है। इससे हर साल कैलेंडर बदलने से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


वसंत विहार निवासी विजय मेहरा ने बताया कि इस कैलेंडर को बनाने में उन्हें करीब दो साल का समय लगा।

कहा कि हर साल के महीने में तारीख व दिवस कुछ साल के अंतराल में दोबारा उसी तरह आते हैं। इसका अध्ययन कर उन सालों को एक साथ क्रम में जोड़ा गया।

सेवानिवृत्ति के बाद भी नहीं है आराम

इससे पिछले व भविष्य के 400 सालों में किसी भी साल की जानकारी हासिल की जा सकेगी। उन्होंने दावा किया कि एक छोटे कैलेंडर में इतने अधिक वर्षों का कैलेंडर समाहित करने का अविष्कार इससे पहले नहीं किया गया। 

विजय मेहरा ने बताया कि वह 2001 में नेशनल फर्टिलाइजर लि., भटिंडा (पंजाब) से सेवानिवृत्त हुए थे।

इसके बाद ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 15 साल तक वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट के पद पर सेवाएं भी दी। अब वह घर पर रहते हैं। इस दौरान रचनात्मक अविष्कार करने का ख्याल आता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed