{"_id":"607c03b1c1a8fc07c346a120","slug":"dehradun-news-shivam-sadana-song-seen-by-20-lakh-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : 20 लाख लोगों ने सुना और देखा शिवम सडाना का गीत, आठ गीतों में दिखा चुके हैं हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : 20 लाख लोगों ने सुना और देखा शिवम सडाना का गीत, आठ गीतों में दिखा चुके हैं हुनर
Sun, 18 Apr 2021 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 18 Apr 2021 03:38 PM IST
सार
अभी तक शिवम आठ गीतों में अपना हुनर दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
शिवम सडाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल ही में रिलीज हुए देहरादून के शिवम सडाना के गाने को 20 लाख से अधिक लोग देख और सुन चुके हैं। शिवम ने कहा कि गीत को लोगों को प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन
अभी तक शिवम आठ गीतों में अपना हुनर दिखा चुके हैं। गीत के निर्देशक राहुल सैनी ने कहा कि शिवम ने गीत का गायन करने के साथ उसमें अभिनय भी किया है। बताया कि गीत को उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माया गया है।
विज्ञापन
मूल रूप से हरिद्वार निवासी शिवम् सडाना की पढ़ाई देहरादून राजवाला में स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में हुई। वर्तमान में देहरादून में ही रह रहे हैं। शिवम ने बताया कि गायन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस गाने से पहले भी आठ अन्य गाने रिलीज कर चुके हैं।
विज्ञापन
'तू मिला' गाना सडाना ने खुद लिखा और गाया है। इस गाने का डायरेक्शन और शूट राहुल सैनी ने किया है। इसकी शूटिंग देहरादून में के रिसोर्ट में हुई है। इसमें सडाना ने खुद एक्टिंग की है और फीमेल एक्टर कशिश चोपड़ा हैं।
गायिका शालिनी ममगाईं ने भी आवाज दी है। यह गीत यू-ट्यूब के साथ अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म जैसे जीआई ट्यून्स, जियो सावन और स्पॉटीफी में उपलब्ध है। शिवम ने बताया की वह एक इंग्लिश और गढ़वाली गाना भी लिख चुके हैं। आने वाले वाले समय में उन्हें रिलीज करेंगे।