फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Security Increase near Raj Bhavan and CM House after protests section 144 enforced

Dehradun: प्रदर्शन के बाद राजभवन और सीएम आवास का सुरक्षा घेरा किया मजबूत, आसपास धारा 144 लागू

Sun, 04 Dec 2022 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Dec 2022 09:44 PM IST
सार

शनिवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में राजभवन के सामने प्रदर्शन हुआ था। अतिसंवेदनशील इलाके में भीड़ की पुलिस के साथ नोंकझोंक हुई थी।

विज्ञापन
Dehradun News: Security Increase near Raj Bhavan and CM House after protests section 144 enforced
देहरादून पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजभवन के सामने शनिवार को हुए प्रदर्शन के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। पुलिस ने राजभवन और सीएम आवास आने वाले रास्तों पर दोनों और नए बैरिकेड लगाकर पुलिस तैनात कर दी है। बैरिकेड के बीच और राजभवन व सीएम आवास के आसपास धारा 144 भी लागू रहेगी। 

विज्ञापन


Ankita Murder Case: नार्को टेस्ट खोलेगा सारे राज, आरोपियों से मिल सकते हैं इन सवालों के जवाब
विज्ञापन


शनिवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में राजभवन के सामने प्रदर्शन हुआ था। अतिसंवेदनशील इलाके में भीड़ की पुलिस के साथ नोंकझोंक हुई थी। सुरक्षा में लापरवाही के चलते अधिकारियों को चिंता हुई तो क्षेत्र की सुरक्षा की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर यहां की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अब राजभवन और सीएम आवास के पास दोनों ओर दो बैरिकेड और लगाए गए हैं। इन पर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात कर दी गई है। बिना चेकिंग इस रास्ते कोई नहीं निकलेगा। पांच या इससे अधिक लोग खड़े पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही में दो एसएचओ और एक दरोगा लाइन हाजिर  
राजभवन पर प्रदर्शन के मामले में एसएसपी ने कैंट व ऋषिकेश के एसएचओ और एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि इन्होंने सूचना मिलने पर भी लापरवाही बरती और सुरक्षा संबंधी कोई उपाय नहीं किए।  

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील है। यहां आने से पहले सभी की सुरक्षा संबंधी जांच होनी चाहिए। हर खुफिया सूचना पर ध्यान देकर अतिरिक्त प्रबंध किए जाने चाहिए। शनिवार को प्रदर्शनकारी ऋषिकेश से चले थे। लेकिन, ऋषिकेश एसएचओ रवि सैनी ने प्रदर्शनकारियों की लगातार निगरानी नहीं की। इसके चलते ये देहरादून आ पहुंचे और राजभवन के सामने प्रदर्शन किया। 

कैंट थाने के एसएचओ राजेंद्र सिंह रावत को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने भी यहां सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए। कैंट थाने के दरोगा जगत सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों के आने की सूचना मिलने पर भी सुरक्षा संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा तीनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। कैंट एसएचओ की जगह इंस्पेक्टर विनय कुमार को कार्यवाहक एसएचओ बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed