Dehradun: दूसरे समुदाय के सैलून संचालक ने युवती से की छेड़छाड़, हिंदूवादी नेताओं ने आरोपी को पीटा, की तोड़फोड़
Dehradun News: आरोप है कि युवती सैलून में थी और युवक ने उससे छेड़खानी की। इसके बाद उसने सैलून से बाहर निकलकर लोगों को जानकारी दी।
विस्तार
देहरादून जिले के नुंनावाला, भानियावाला में शाम करीब सवा सात बजे पुरानी हरिद्वार रोड स्थित एक विशेष समुदाय के सैलून संचालक ने सैलून के अंदर क्षेत्र की एक युवती के साथ छेड़खानी कर दी।
युवती ने सैलून से बाहर निकलकर लोगों को जानकारी दी। अपने ऑफिस के बाहर खड़े भाजपा नेता संजीव सैनी भी युवती के पास पहुंचे। जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पाकर अन्य भाजपा नेता और हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई और सैलून में तोड़फोड़ भी की। इसी बीच आरोपी युवक व अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरार तीन युवकों को पकड़ा। जिसमें से एक युवक गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि युवती की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस अवसर पर सुखदेव चौहान, संपूर्ण सिंह रावत, रविंदर बेलवाल, आनंद पवार, दिगंबर नेगी, भारत मनचंदा, कमल रावत, कुन्ना चौहान, उपेंद्र रावत, नरेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।
Haridwar: सर्वानंद गंगा घाट के सामने नॉनवेज बनाने पर बवाल, लोगों ने खोखा स्वामी को पीटा, जमकर किया हंगामा
भाजपा नेता संजीव सैनी और संपूर्ण रावत ने कहा कि शुक्रवार के दिन 11 बजे एक महापंचायत की जाएगी। जिसमें बाहरी व्यक्तियों को किराये पर दुकान न देने की अपील की जाएगी। वहीं जिन लोगों ने विशेष समुदाय के लोगों को मकान व दुकान किराये पर दी है। उन्हें दुकानें व मकान खाली करने को कहा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.