फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Ruckus on suspicion of kidnapping of 12 year old Boy

अपहरण के शक में बवाल: लोगों ने जाम लगाकर फूंके टायर, 40 के खिलाफ केस दर्ज, बच्चा पहुंच गया अपने घर

Mon, 18 Jul 2022 11:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Jul 2022 11:39 PM IST
सार

लोगों ने एक घंटे से भी ज्यादा समय तक मार्ग को जाम किया। इसी बीच पता चला कि बच्चा अपने घर बिहार में मां के पास पहुंच गया है।

विज्ञापन
Dehradun news: Ruckus on suspicion of kidnapping of 12 year old Boy
अपहरण के शक में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में बच्चे के अपहरण के शक में उसके रिश्तेदारों ने कांवली रोड पर जमकर बवाल किया। टायर फूंके और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने एक घंटे से भी ज्यादा समय तक मार्ग को जाम किया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। इसी बीच पता चला कि बच्चा अपने घर बिहार में मां के पास पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस ने जाम लगाने और बवाल करने के आरोप में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई की शाम को 12 साल का बच्चा कांवली रोड स्थित बस्ती से लापता हो गया था। यहां वह अपनी बहन व अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता था। उसकी मां और पिता बिहार में अपने घर पर रहते हैं। उसके लापता होने के बाद रिश्तेदारों ने पुलिस से शिकायत की। शहर कोतवाली में बच्चे के अपहरण (गुमशुदगी) का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रिश्तेदार अपने पड़ोस में रहने वाले एक दुकानदार पर उसका अपहरण करने का आरोप लगा रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन शुरू की तो बच्चा अकेले ही जाते दिख रहा था। रेलवे स्टेशन पर भी बच्चे को जीआरपी के कैमरे में अकेले ही देखा गया, लेकिन रिश्तेदार पुलिस की इस छानबीन से संतुष्ट नहीं हुए। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे तकरीबन 40-50 लोग कांवली रोड पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस को आने में देर हुई तो उन्होंने टायर फूंकने शुरू कर दिए और जाम लगा दिया। थोड़ी देर बाद वहां कोतवाली से पुलिस फोर्स और अधिकारी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि कुछ देर बाद ही पता चला कि बच्चा अपनी मां के पास बिहार पहुंच गया है। यह सुनकर सभी लोग सन्न रह गए और वहां से हट गए। कोतवाल ने बताया कि 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और आगजनी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पर्स गायब होने की बात पूछी थी दुकानदार ने 

कोतवाल ने बताया कि जिस दुकानदार पर आरोप लगाया गया था, उससे भी पूछताछ की गई थी। उसने बच्चे को दुकान पर बुलाकर एक गायब पर्स के बारे में पूछा था। बच्चे ने कहा था कि जिसके पास पर्स है, वह उसे बुलाकर ला रहा है। इसके बाद वह नहीं आया। न ही घर लौटा। 

बच्चों को स्कूल ले जा रहे अभिभावक फंसे 
बवाल कर रहे लोगों ने कांवली रोड आने वाले मार्गों पर भी टायर जलाकर फेंक दिए थे। सुबह वहां से बहुत से अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं। वे भी बच्चों के साथ जाम में फंस गए। पुलिस ने बमुश्किल जलते टायर हटाए और अग्निशमन की गाड़ियों से आग बुझाई। तब जाकर लोग रवाना हुए।

वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान
कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी की गई है। फिलहाल सभी लोगों को अज्ञात में रखा गया है। वीडियो से सभी की पहचान की जा रही है। मामले में 40 से अधिक लोग नामजद हो सकते हैं। सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र में सभी लोगों को चेतावनी भी दी गई है। यदि किसी ने आरोपियों को छुपाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed