फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Routes will be diverted on 9 November Uttarakhand Foundation Day

Dehradun: कल राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगी राष्ट्रपति, यहां रूट रहेंगे डायवर्ट

Wed, 08 Nov 2023 04:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Nov 2023 04:12 PM IST
सार

यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्ट का प्लान जारी किया है। शहर में सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
Dehradun News Routes will be diverted on 9 November Uttarakhand Foundation Day
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कल गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिकरत करेंगी। इसके चलते यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्ट का प्लान जारी किया है। शहर में सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन

यहां रूट रहेगा डायवर्ट

  •  नेपाली फार्म से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहन लालतप्पड़ पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे। कोई भी वाहन देहरादून शहर की ओर प्रवेश नहीं करेगा।
  • विज्ञापन
  •  ऋषिकेश की ओर देहरादून आने वाले भारी वाहन रानीपोखरी पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे।
  • कारगी चौक से सभी भारी वाहन दूधली रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे ।
  •  पोंटा व विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन धूलकोट तिराहा से डायवर्ट कर नयागांव चौकी पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • असुविधा से बचने के लिए ऋषिकेश की तरफ से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन रानीपोखरी से थानो मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थल पर जा सकेंगे ।
  • हरिद्वार की तरफ से देहरादून की ओर आने वाले वाहन दुधली मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे ।
  •  सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक न्यू कैंट रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड, हरिद्वार रोड, रेसकोर्स आदि क्षेत्रों में संचालित वाहनों के डायवर्जन के साथ ही अल्प समय के लिए यातायात को रोका जाएगा।

President Uttarakhand Visit: गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, सीएम धामी भी मौजूद

पुलिस ने की अपील

देहरादून पुलिस ने अपील की है कि सभी वाहन चालक गुरुवार को इन मार्गों का प्रयोग कम से कम करें। असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed