फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Prostitution busted in Vikasnagar lodge operator and head arrested

Dehradun: विकासनगर के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली महिला और ग्राहक, दो गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2023 08:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Aug 2023 08:08 PM IST
सार

मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम को मुख्य बाजार में एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। मंगलवार रात को उपनिरीक्षक अनीता नेगी के नेतृत्व में मुख्य बाजार के होटलों और लॉज में तबाड़तोड़ छापे मारे गए।

विज्ञापन
Dehradun News Prostitution busted in Vikasnagar lodge operator and head arrested
देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मानव तस्करी रोधी इकाई (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने मुख्य बाजार स्थित चौहान लॉज में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से एक ग्राहक और महिला को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। पुलिस ने होटल संचालक और ग्राहक प्रधान को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल से दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है।

विज्ञापन


मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम को मुख्य बाजार में एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। मंगलवार रात को उपनिरीक्षक अनीता नेगी के नेतृत्व में मुख्य बाजार के होटलों और लॉज में तबाड़तोड़ छापे मारे गए। पुलिस टीम ने चौहान लॉज को चेक किया। आगंतुक रजिस्टर में सभी ग्राहकों की एंट्री नहीं की गई थी।
विज्ञापन


टीम ने शक होने पर सभी कमरों की जांच की। इस दौरान टीम को लॉज के एक कमरे में एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके पर टीम को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। टीम ने पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि लॉज संचालक ग्राहकों को विशेष सेवा के लिए लड़कियां मुहैया कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सेवा देने के लिए लॉज में बुलाया

टीम ने तलाशी जारी रखी तो लॉज की छत पर भी एक महिला छिपी बैठी मिली। महिला ने बताया कि उसको भी विशेष सेवा देने के लिए लॉज में बुलाया गया था। बताया कि वह ग्राहक का इंतजार कर रही थी, लेकिन जैसे ही उसके टीम और पुलिस को देखा तो वह छत पर जाकर छिप गई। पूछताछ और जांच में खुलासा हुआ कि संचालक लंबे समय से लॉज में देह व्यापार का धंधा चला रहा है।

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में टिहरी गढ़वाल नैनबाग के कांड गांव निवासी लॉज संचालक सुल्तान सिंह और कालसी तहसील क्षेत्र के जैंदऊ गांव निवासी शमशेर सिंह राणा के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि सुल्तान सिंह कोतवाली क्षेत्र की भट्टा रोड के पास रह रहा है। आरोपी ग्राहक को कालसी क्षेत्र के एक गांव का प्रधान बताया जा रहा है। बताया कि पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन, आगंतुक रजिस्टर और 21,050 रुपये भी बरामद किए हैं।

दो होटलों के 20-20 हजार रुपये के चालान

कार्रवाई के दौरान दो होटलों में अनियमितताएं पाई गई। दोनों होटलों को चेतावनी देते हुए संचालकों पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत 20-20 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed